30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 इंटरनेशनल में सबसे कम स्कोर पर आउट होने वाली टॉप-5 टीम,नंबर 1,2 पर एक ही टीम का नाम

दुबई और ओमान में चल रहे T20 वर्ल्ड कप एक मैच के दौरान नीदरलैंड की टीम श्रीलंका के सामने मात्र 44 रन पर धराशाई हो गई। सबसे कम रन पर 20-20 में आउट होने के मामले में नीदरलैंड के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज हो गया। आइए जानते हैं उन टीमों के बारे में जो इस फॉर्मेट में सबसे कम रन पर आउट हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 5 Nov 2021, 1:04 PM IST

netherland_team.jpg

5.स्कॉटलैंड - 25 अक्टूबर 2021 को खेले गए मैच में अफगानिस्तान के सामने स्कॉटलैंड की टीम 10.2 ओवर में मात्र 60 रन पर सिमट गई थी। स्कॉटलैंड की टीम 190 रन का पीछा कर रही थी। स्कॉटलैंड इस मैच को 130 रनों से गवाया। अफगानिस्तान के बॉलर मुजीब उर रहमान ने इस मैच में 4 ओवर में 20 रन देकर पांच विकेट झटके।

4. न्यूज़ीलैंड- 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 119 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 15.3 ओवर में 60 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। श्रीलंका के स्पिनर रंगना हेराथ ने 3.3 ओवर में 2 मेडन रखते हुए 3 रन देकर 5 विकेट लिया था। न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन(42) को छोड़ किसी बल्लेबाज ने दहाई अंक का आंकड़ा पार नहीं किया था|

3.वेस्टइंडीज- अभी चल रहे हो T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच में वेस्टइंडीज की टीम 14.2 ओवर में 55 रन पर ऑल आउट हो गई थी। इंग्लैंड के तरफ से स्पिन गेंदबाज आदिल राशिद ने 2.2 और में 2 रन देकर चार विकेट झटके। इंग्लैंड की टीम ने मात्र 8.2 में 56 रन बनाकर इस लक्ष्य को पा लिया था।

2.नीदरलैंड- 2021 में खेले जा रहे हैं टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान एक मैच में श्रीलंका ने नीदरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। नीदरलैंड की टीम महज 10 ओवर में 44 रन पर ढेर हो गई थी।नौ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। श्रीलंका के गेंदबाज हसरंगा और लहिरु ने तीन-तीन विकेट लिए थे।

1.नीदरलैंड- 2014 T20 वर्ल्ड कप के दौरान एक मैच में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए नीदरलैंड की टीम 10.3 ओवर में मात्र 39 रनों पर ही ऑल आउट हो गई थी। श्रीलंका ने इस लक्ष्य को 5 ओवर में 1 विकेट खोकर पा लिया था। श्रीलंका की तरफ से मैथ्यूज, मलिंगा और मेंडिस ने क्रमशः 3,2,3 विकेट लिए थे। नीदरलैंड के नाम T20 में सबसे कम रन बनाने का रिकॉर्ड है।