27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

U-19 Asia Cup: देवदत्त पडिकल और अनुज रावत का शतक, सिद्धार्थ देसाई ने झटके 6 विकेट, 227 रन से जीता भारत

मलेशिया में जारी अंडर-19 एशिया कप में आज भारत ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की। भारत ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात को मात दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 30 Sep 2018, 5:45 PM IST

devdat

U-19 Asia Cup: देवदत्त पडिकल और अनुज रावत का शतक, सिद्धार्थ देसाई ने झटके 6 विकेट, 227 रन से जीता भारत

नई दिल्ली। मलेशिया में जारी अंडर- 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को भारत ने संयुक्त अरब अमीरात को 227 रनों के विशाल अंतर से करारी शिकस्त दी। इस मैच में भारत की ओर से तीन युवा क्रिकेटरों ने दमदार प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिकल और अनुज रावत ने शानदार शतक लगाया। इऩ दो शतकों के दम पर भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 354 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 355 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम 33.5 ओवर में मात्र 127 रन बना कर ऑल आउट हो गई। गेंदबाजी में भारत की ओर से सिद्धार्थ देसाई ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट झटके। इस कमाल के प्रदर्शन के जरिए भारत ने यूएई को 227 रनों के विशाल अंतर से मात दी।

सलामी बल्लेबाजों ने की बेहतरीन बल्लेबाजी-

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिकल और अनुज रावत ने यूएई की गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए पहले विकेट के लिए 205 रनों की साझेदारी की ।देवदत्त पडिकल ने 121 जबकि अनुज रावत ने 102 रन बनाए। पडिकल ने 115 गेंदों पर 15 चौके और दो छक्के जबकि रावत ने 115 गेंदों पर 10 चौके और पांच छक्के उड़ाए। कप्तान पवन शाह ने 45, समीर चौधरी ने 42 और अयुष बदोनी ने नाबाद 22 रन का योगदान दिया।

देसाई की घातक गेंदबाजी-

सिद्धार्थ देसाई (24/6) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से भारत ने अंडर-19 एशिया कप के ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 227 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। भारत की यह लगातार दूसरी जीत है। उसने शनिवार को अपने पहले मुकाबले में नेपाल को 171 से पराजित किया था।

यूएई के बल्लेबाज रहें नाकाम-

यूएई के लिए अली मिर्जा ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। उनके अलावा फिजी जॉन ने 24, कप्तान फहद नवाज ने 22 और वसी शाह ने 15 रन का योगदान दिया। बाकी बल्लेबाज दहाई तक भी नहीं पहुंच सके।

देसाई की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी-

भारत की ओर से देसाई ने 24 रन देकर छह विकेट झटके और अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर डाला। उनके अलावा राजेश मोहंती, साबिर खान, अजय गंगापुरम और समीर चौधरी को एक-एक विकेट मिले। संयुक्त अरब अमीरात के लिए अलीशान श्रफु और आरोन बेंजामिन ने दो-दो जबकि प्लानीपन मियप्पन और रोनक पनोली ने एक-एक विकेट चटकाए।