नई दिल्ली। श्रीलंका के बल्लेबाज उपुल थरंगा (Upul Tharanga) ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। थरंगा श्रीलंका के लिए आखिरी बार 2019 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर कैपटाउन में वनडे मैच में खेले थे। थरंगा ने ट्विटर पर बयान जारी कर कहा, सभी अच्छी चीजों का एक दिन अंत होता है। मेरा मानना है कि 15 वर्षो बाद यह सही समय है जब मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दूं।