
हार्दिक पांड्या की वजह से बर्बाद हो गया इस खिलाड़ी का करियर! बंद हुए टीम इंडिया के दरवाजे।
Indian Cricket Team : टी20 वर्ल्ड कप 2022 के तहत इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल में मिली हार के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो चुकी है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 और वनडे सीरीज के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। जहां राहुल द्रविड़ के स्थान पर जहां वीवीएस लक्ष्मण कोच की जिम्मेदारी निभाते नजर आएंगे। वहीं टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टी20 टीम की कप्तानी करेंगे। हार्दिक पांड्या की टीम में मौजूदगी के चलते एक ऐसा खिलाड़ी भी है, जिसे मौका नहीं मिल सका है। हार्दिक की वापसी के बाद इस खिलाड़ी को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था। लगता है कि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद अब इस खिलाड़ी के लिए टीम इंडिया के दरवाजे बंद हो गए हैं।
बता दें कि न्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को टीम इंडिया में जगह नहीं दी गई है। वेंकटेश अय्यर ने आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया में स्थान बनाया था, लेकिन वह टीम इंडिया एक लिए एक भी मैच नहीं खेल सके हैं। हार्दिक पांड्या की तरह वेंकटेश अय्यर भी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए ही जाने जाते हैं, लेकिन पांड्या के शानदार प्रदर्शन के कारण अय्यर को एक भी मौका नहीं दिया जा रहा है।
हार्दिक के स्थान पर चयन, लेकिन नहीं खेल सके मैच
टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे। इसी वजह से वह टीम इंडिया से बाहर थे। चयनकर्ताओं ने हार्दिक पांड्या के स्थान पर वेंकटेश अय्यर को चुना। जिसके बाद से वह काफी समय तक टीम इंडिया की पहली पसंद रहे। रोहित शर्मा की कप्तानी में वेंकटेश अय्यर ने टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू किया था, लेकिन पांड्या के टीम में वापसी के बाद से उन्हें एक भी मैच नहीं खिलाया गया।
यह भी पढ़े - शोएब अख्तर का बड़ा दावा, बोले- अब भारत में जीतेंगे वर्ल्ड कप
टी20 में वेंकटेश का प्रदर्शन
युवा ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर टीम इंडिया के लिए अभी तक 9 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने बल्ले से 133 रन बनाए हैं और 5 विकेट भी झटके हैं। वेंकटेश अय्यर को आईपीएल 2022 के बाद टीम इंडिया में दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड सीरीज के लिए चुना गया था, लेकिन उन्हें एक बार भी प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया।
यह भी पढ़े - अदनाम ने मजेदार गाने मेरे तो एल लग गए... से उड़ाया पाकिस्तान का मजाक
Published on:
14 Nov 2022 12:00 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
