7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोहली और रूट ने बताया “टेस्ट है बेस्ट”

टेस्ट क्रिकेट की अहमियत पर उठ रहे संदेहों के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि यह उनका सबसे पसंदीदा क्रिकेट प्रारूप है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 5 Aug 2018, 6:23 PM IST

ind vs eng

IND VS ENG : अश्विन के फिरकी के कायल हुए भज्जी बोल दी तारीफ़ में यह बड़ी बात

नई दिल्ली । कोहली के साथ-साथ इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जोए रूट ने भी टेस्ट क्रिकेट का समर्थन किया है। टेस्ट क्रिकेट की अहमियत पर उठ रहे संदेहों के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि यह उनका सबसे पसंदीदा क्रिकेट प्रारूप है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस पर कोहली ने अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही।

कोहली और रूट ने बताता टेस्ट को बेस्ट
वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, कोहली के साथ-साथ इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जोए रूट ने भी टेस्ट क्रिकेट का समर्थन किया है। कोहली ने कहा, "यह शानदार है। यह मेरा सबसे पसंदीदा क्रिकेट प्रारूप है और क्रिकेट का सबसे बेहतरीन प्रारूप है। हमें निश्चित तौर पर टेस्ट क्रिकेट देखना पसंद है।" इंग्लैंड के कप्तान रूट ने कहा कि जो कोई भी कहता है कि टेस्ट क्रिकेट अब मर गया है, उन्हें इस खेल को रीपीट करते हुए देखना चाहिए। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी माइकल वॉन का कहना है कि वनडे क्रिकेट में आपको टेस्ट क्रिकेट जैसा माहौल नहीं मिलता ।

यह भी पढ़े :- सहवाग ने जताया एक किताब के कॉन्टेंट पर गुस्सा, शिक्षा विभाग से किये कड़े सवाल

कोहली बने नंबर 1
कप्तान कोहली ने कहा, "जो लोग टेस्ट क्रिकेट देख रहे हैं, उन्हें भी इस प्रारूप से इतना ही प्रेम होगा। वे इस खेल को समझते हैं और पांच दिन के इस खेल में उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धी टीमों के खिलाफ अपनी क्षमता का परीक्षण करने के लिए इससे बेहतर खेल और हो ही नहीं सकता। मैं आश्वस्त हूं कि हर क्रिकेट खिलाड़ी को टेस्ट क्रिकेट खेलना पसंद होगा।" आपको बता दें हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का 22वां शतक लगाने के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली टेस्ट रैंकिंग में नम्बर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली अपने करियर में पहली बार टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचे हैं।

Joe Root declared test is best form of cricket" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/08/04/djvy9dyxsaa9ffg_3211395-m.jpg">