तीन गेंदों में तीन बॉउंड्री
पृथ्वी पहले से ही तैयार थे, उन्होंने बड़ी खूबसूरती से अपर कट खेलते हुए गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचा दिया । अगली गेंद पर सिराज ने फिर से छोटी गेंद फेंकी और पृथ्वी ने उस गेंद पर भी फिर से 6 जड़ दिया । तीसरी गेंद पर भी पृथ्वी ने हवा में लेकिन नियंत्रित शार्ट खेला इस बार गेंद जमीन को लगते हुए सीमा रेखा के बाहर चली गई । पृथ्वी ने इसी चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा कर लिया । ड्रेसिंग रूम के साथी खिलाड़ियों ने ख़ड़े हो कर इस बल्लेबाज का हौसला बढ़ाया । सामने खड़े टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा ने भी पृथ्वी की पीठ थपथपाई ।