पिछले मुकाबले में भी रहा था शानदार प्रदर्शन-
अनुकूल ने गुरुवार को सर्विसेज के खिलाफ पहले तो बल्ले से अपनी धार दिखाई और फिर गेंदबाजी में अपनी घुमती गेंदों का कहर बरपाया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड की टीम ने 50 ओवर में 290 रनों की सम्मानजनक स्कोर बनाया। झारखंड की ओर से कुमार देबव्रत ने 88, सौरभ तिवारी ने 65 और अनुकूल रॉय ने 58 रनों की पारी खेली। इसके बाद अनुकूल ने 4 विकेट झटक टीम को जीत दिलाई थी।