नई दिल्ली। करीब 18 साल बाद क्रिकेट में वापसी करने वाली बिहार की टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी में अपना दम दिखाया है। बिहार ने इस टूर्नामेंट में दो लगातार मुकाबले जीत कर यह बताया कि उनकी टीम किसी से कम नही। गुरुवार को शास्त्री मैदान वल्लभ विधानगर आंनद में उत्तराखंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बिहार ने पांच विकेट के अंतर से शानदार जीत हासिल की। इस मुकाबले में उत्तराखंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। लेकिन बिहार की सटीक गेंदबाजी के सामने उत्तराखंड की पूरी टीम मात्र 160 रन बना कर ऑल आउट हो गई। 161 रनों का पीछा करने उतरी बिहार की टीम ने 37.3 ओवर में पांच विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल कर लिया।