24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीडियो- पनौती नहीं मेरी बीवी है अनुष्का, दूसरे टेस्ट में विराट ने किया प्रूव

दूसरे टेस्ट में विराट ने 150 करते साथ किया कुछ ऐसा कि आप भी देखेंगे तो विराट के लिए इज्जत बढ़ जाएगी

less than 1 minute read
Google source verification
virat

नई दिल्ली। दूसरे टेस्ट मैच में इंडिया की पहली बारी अगर 300 के स्कोर के पार पहुंची तो उसमें सिर्फ विराट का योगदान है। विराट कोहली ने शानदार 153 रन बनाते हुए जो किया उससे पता चलता है कि जैसे वह कहना चाह रहे हों कि शादी के बाद भी मैं खेल सकता हूं। लोगों ने विराट पर पहले टेस्ट में फेल होने पर यह इलजाम लगाने शुरू किए थे कि अब उसकी शादी हो चुकी है। अब विराट कहां अच्छा खेल पाएगा। लोगों ने विराट को अनुष्का के लिए पनौती जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। लोगों ने कहा था कि विराट जब-जब अनुष्का के साथ होंगे, विराट कभी अच्छा नहीं खेल पाएंगे। वह इसलिए क्योंकि ऐसा कई बार देखा गया है जब-जब अनुष्का पैवेलियन में मैच देखने आई है, विराट फेल हुए हैं। चाहे वह 2015 में ऑस्ट्रेलिया वर्सिज इंडिया का सेमिफाइनल मैच हो या फिर साउथ अफ्रीका में खेला गया पहला टेस्ट। इसी तरह और भी कई मैच हैं जिनमें विराट अनुष्का के रहते हुए परफॉर्म नहीं कर पाए हैं। बता दें कि दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम 307 रन बनाकर आउट हो गई। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 335 रन बनाए थे।