एक ही ओवर में डी विलियर्स और कोहली को चटकाया
दरअसल, आईपीएल के तीसरे मैच के दौरान केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। आरसीबी की टीम विराट कोहली और एबी डी विलियर्स की मदद से एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी। इसी बीच कार्तिक ने एक हैरान करने वाला फैसला लिया और गेंद पार्ट टाइमर नीतीश राणा के हाथों में सौंप दी। राणा ने एक ही ओवर में पहले डी विलियर्स और फिर कोहली को आउट कर केकेआर को मैच में वापस ला दिया। कोहली के विकेट लेने के बाद उत्साहित राणा ने उन्हें देखते हुए कुछ अभद्र टिप्पणी की। राणा के इस व्यवहार की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना भी की गई। राणा ने इस मैच में दो विकेट लिए थे।