31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटे के जन्म पर विराट कोहली ने क्यों की प्राइवेसी की अपील, पहले भी हो चुका है ऐसा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया मंच के जरिए फैंस और मीडिया से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है। उन्होंने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि ऐसे मौकों में मीडिया और फैंस सेलेब्रिटीज की निजता का सम्मान न करते हुए उनकी तस्वीर लेने की कोशिश करते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 21 Feb 2024, 12:05 PM IST

vk_jashn.png

Virat kohli Anushka Sharma: बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया मंच के जरिए अपने प्रशसंकों को यह जानकारी दी है। कपल ने अपने दूसरे बच्चे का नाम 'अकाय' रखा है। इस दौरान दोनों ने अपने इंस्टा हैंडल से एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस और मीडिया से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है।

कोहली के साथ-साथ अनुष्का के इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह पोस्ट साझा करते हुए कहा, 'हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया है। उन्होंने कहा, 'हम अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी निजता का सम्मान करें।'

कपल ने उनकी निजता का सम्मान करने की अपील इसलिए की है क्योंकि ऐसे मौकों में मीडिया और फैंस सेलेब्रिटीज की निजता का सम्मान न करते हुए उनकी तस्वीर लेने की कोशिश करते हैं। पहले भी ऐसा कई बार हुआ है जब दोनों कहीं छुट्टियां मनाने के लिए गए हैं और लोगों ने उनके पर्सनल फोटो क्लिक कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। 2021 में बेटी वामिका के जन्म के दौरान भी कपल ने प्राइवेसी की अपील की थी। इसके अलाव उन्होंने कई बार मीडिया से वामिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करने के लिए भी कहा है।

2021 में अनुष्का ने इस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली थी। उसमें लिखा था कि, 'हम अपने बच्चे के लिए प्राइवेसी चाहते हैं और उसे मीडिया और सोशल मीडिया से दूर स्वतंत्र रूप से अपना जीवन जीने का मौका देने के लिए अपनी पूरी कोशिश करना चाहेंगे। चूंकि वह बड़ी है, हम उसके मूवमेंट को प्रतिबंधित नहीं कर सकते हैं और इसलिए आपके समर्थन की आवश्यकता है इसलिए कृपया इस मामले में कोशिश करें। फोटो को पोस्ट न करने के लिए अपने रास्ते से बाहर जाने के लिए फैन क्लबों और इंटरनेट के लोगों के लिए विशेष धन्यवाद। यह आपकी तरफ से काफी परिपक्व था।'