29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Independence Day 2022: आजादी के जश्न में डूबे विराट कोहली, 75वीं वर्षगांठ पर लहराया तिरंगा

आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी जश्न मनाया। दोनों की एक खूबसूरत तस्वीर अब तिरंगे का साथ सामने आई है। आप भी इस तस्वीर को देखकर खुश हो जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 15 Aug 2022, 11:13 AM IST

virat Kohli and anushka sharma celebrating 75th independence day

विराट कोहली ने मनाया जश्न

विराट कोहली के लिए समय क्रिकेट में दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। पिछले कुछ समय से वो लगातार खराब फॉर्म में चल रहे हैं। इस समय उन्होंने ब्रेक भी ले रखा है। पिछले तीन साल से उन्होंने कोई भी शतक नहीं बनाया है। कई दिग्गज कह चुके हैं कि उन्हें लंबे ब्रेक पर जाना चाहिए। खैर आज पूरे देश में 15 अगस्त की धूम है। विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी इसके जश्न में डूबे हैं। उनकी एक खास तस्वीर अपनी पत्नी के साथ सामने आई है। जिसमें पीछे तिरंगा भी लहराता हुआ नजर आ रहा है। विराट और अनुष्का इस तस्वीर में बहुत ही शानदार लग रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर आपको भी अच्छा लगेगा।

विराट कोहली का खराब फॉर्म जारी

IPL 2022 से लगातार विराट कोहली खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। हर सीरीज में वो फ्लॉप रहे। इंग्लैंड के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। फैंस भी इस वजह से बहुत नाराज है। इस साल क्रिकेट के बहुत बड़े इवेंट भी है। 27 अगस्त से एशिया कप का आयोजन भी होगा। विराट कोहली का भी चयन टीम इंडिया के लिए हुआ है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इस टूर्नामेंट में विराट के बल्ले से रन निकलेंगे। 28 अगस्त को भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा।

यह भी पढ़ें- बांग्‍लादेश ने एशिया कप 2022 के लिए टीम का किया ऐलान



क्रिकेट करियर अभी तक शानदार

विराट कोहली का क्रिकेट करियर अभी तक शानदार रहा है। उन्होंने अभी तक 102 टेस्ट, 262 वनडे और 99 टी-20 मैच टीम इंडिया के लिए खेले हैं। टेस्ट में वो 8074, वनडे में 12344 और टी-20 में 3308 रन बना चुके हैं। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट मेंं उनका औसत बहुत ही अच्छा रहा है। पिछले तीन साल से उन्होंने शतक नहीं बनाया लेकिन कुछ शानदार पारियां उन्होंने जरूर खेली है।

यह भी पढ़ें- Independence Day 2022: 15 अगस्त के दिन क्रिकेट में भारत ने खेले 6 मैच