30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 World Cup 2022: तेज़ गेंदबाज़ों के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली का निःस्वार्थ त्याग

IND vs ENG, Semifinal: भारत के इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मैच से पहले भारतीय टीम के वर्तमान और पूर्व कप्तान ने त्याग की एक मिसाल पेश की है। पर क्या किया है इन दोनों ने? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 8 Nov 2022, 12:14 PM IST

rohit_and_virat.jpg

Rohit Sharma & Virat Kohli

टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2022 अब सेमीफाइनल की राह पर है। भारत का सेमीफाइनल में 10 नवंबर को इंग्लैंड से मैच होगा। यह मैच एडिलेड में होगा, जिसके लिए भारतीय टीम यहाँ पहुँच चुकी है और अभ्यास भी शुरू कर दिया है। इस बड़े मैच से पहले टीम नेट पर जमकर अभ्यास कर रही है और पसीना बहा रही है। पर सेमीफाइनल के लिए भारतीय टीम की मेलबर्न से एडिलेड की फ्लाइट के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। और वो है रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) का निःस्वार्थ त्याग। इन दोनों खिलाड़ियों के इस त्याग में कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने भी साथ दिया।


क्या किया त्याग?

दरअसल एडिलेड की फ्लाइट में रोहित, विराट और राहुल को जो बिज़नेस क्लास सीट्स मिली थी, वो उन्होंने टीम के तेज़ गेंदबाज़ों को दे दी। आईसीसी के नियम के अनुसार टीम के कप्तान, कोच और सीनियर खिलाड़ियों को मिलकर सिर्फ 4 तक ही बिज़नेस क्लास सीट्स मिलती हैं। ऐसे में इन तीनों ने अपनी ये आरामदायक सीट्स अपनी टीम के तेज़ गेंदबाज़ों भुवनेश्वर कुमार (Bhuvaneshwar Kumar), मोहम्मद शमी (Mohammad Shami), अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) और चौथी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को दे दी, जिससे सेमीफाइनल से पहले उन्हें पूरा आराम मिल सके और वो टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सके।


यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2022: इस टूर्नामेंट के 5 सबसे लंबे सिक्स, लिस्ट में एक ही देश के 3 खिलाड़ी हैं शामिल