4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICC AWARDS: विराट कोहली वनडे प्लेयर और स्टीव स्मिथ टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर 2017 घोषित

स्टीव स्मिथ ने पिछले साल खेले गए 16 टेस्ट मैचों में 78.12 की औसत से 1875 रन बनाए थे। जिसमें 8 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 18 Jan 2018, 1:26 PM IST

virat

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को क्रिकेट के वनडे फॉर्मेट में उनके ज़बरदस्त बैटिंग और कप्तानी के लिए ICC वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है।

steve smith

तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ को ICC टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के खिताब से नवाज़ा गया है। बता दें कि स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में इंग्लैंड को एशेज़ में 4-0 से हराया था। बता दें कि स्मिथ मौजूदा टेस्ट रैंकिंग में पहली रैंकिंग पर हैं।

virat

विराट कोहली वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा विराट कोहली को सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी से भी नवाज़ा गया है। बता दें कि विराट कोहली ने साल 2017 में टेस्ट मैचों में 77.80 की औसत से 2203 रन बनाए थे, जिनमें 8 शतक भी शामिल हैं। तो वहीं वनडे में कोहली ने 82.63 की औसत से 1818 रन बनाए थे।

steve smith

तो वहीं स्टीव स्मिथ ने पिछले साल खेले गए 16 टेस्ट मैचों में 78.12 की औसत से 1875 रन बनाए थे। जिसमें 8 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

image