Virat Kohli Birthday: कौन जानता था कि वेस्ट दिल्ली के गलियारे से निकला एक लड़का, विश्व क्रिकेट में अपनी ऐसी छाप छोड़ेगा कि हर कोई उसका मुरीद बन जाएगा। आज, बेशक किंग कोहली और उनकी बल्लेबाजी की आलोचना हो रही हो, लेकिन वो समय मत भूलिए जब इस खिलाड़ी ने अकेले ही विरोधी टीमों को पछाड़ दिया था। चाहे बात रिकॉर्ड की हो या 'चेज मास्टर' की, टीम इंडिया की नजर सबसे पहले विराट कोहली की तरफ ही जाती है, क्योंकि कई वर्षों तक वो हर फॉर्मेट में टीम के 'पालनहार' रहे।