23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs AUS: विराट कोहली बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी में ध्वस्त कर सकते हैं लक्ष्मण-द्रविड़ और पुजारा के ये रिकॉर्ड

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मुकाबला 22 नवंबर को पर्थ में खेला जाएगा। इस सीरीज में विराट कोहली के पास राहुल द्रविड़, चेतेश्‍वर पुजारा और वीवीएस लक्ष्‍मण जैसे दिग्‍गजों के रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 19 Nov 2024, 11:48 AM IST

Virat Kohli

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2023-25 के लिहाज से बेहद महत्‍वपूर्ण बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी का आगाज 22 नवंबर से होने जा रहा है। 5 मैचों की इस टेस्ट सीरीज के लिए दोनों ही टीमें नेट प्रैक्टिस में जमकर पसीना बहा रही हैं। पर्थ में खेले जाने वाले शुरुआती टेस्‍ट में टीम के नियमित कप्‍तान रोहित शर्मा उपलब्‍ध नहीं हैं। ऐसे में जसप्रीत बुमराह टीम की कमान संभालेंगे। इस सीरीज में सबकी निगाहें विराट कोहली पर टिकी हैं, जिनका ऑस्‍ट्रेलिया शानदार प्रदर्शन रहा है। अगर इस सीरीज में उनका बल्‍ला आग उगलता है तो वह भारतीय टेस्‍ट स्‍पेशलिस्‍ट दिग्‍गज वीवीएस लक्ष्‍मण, राहुल द्रविड़ और चेतेश्‍वर पुजारा के रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ बेमिसाल कोहली

ऑस्‍ट्रेलिया के दौरे पर गई मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम में सिर्फ विराट कोहली ही हैं, जिनका प्रदर्शन कंगारुओं की धरती पर बेमिसाल रहा है। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी सरजमीं पर 13 टेस्‍ट में 54.08 के औसत से 1352 रन बनाए हैं, जिसमें उनके 6 अर्धशतक और 4 अर्धशतक भी शामिल हैं। वहीं, कोहली ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ ओवरऑल 24 टेस्ट की 44 पारियों में 47.48 की ऐवरेज से 2042 रन बनाए हैं, जिसमें उनके 8 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली सबसे ज्यादा रन बाने वाले 5वें खिलाड़ी हैं।

विराट कोहली तोड़ सकते हैं ये रिकॉर्ड

कोहली अगर बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी में 393 रन बनाने में सफल हो जाते हैं तो वह तीन भारतीय टेस्‍ट दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। कोहली महज 33 रन बनाते ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन के चेतेश्वर पुजारा के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे, जिनके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 2074 रन हैं।

वहीं, कोहली 102 रन बनाते ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राहुल द्रविड़ के 2143 रन से आगे निकल जाएंगे। इसी तरह अगर वह पांच टेस्‍ट की इस सीरीज में 393 बना लेते हैं तो वीवीएस लक्ष्‍मण के ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 2434 रन से आगे निकट जाएंगे और सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे नंबर पर काबिज हो जाएंगे। सचिन के ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टेस्‍ट क्रिकेट में सर्वाधिक 3630 रन हैं।

यह भी पढ़ें :कोहली से खौफजदा ऑस्ट्रेलिया, कंगारू गेंदबाजों को इस दिग्‍गज ने बताए विराट के वीक पॉइंट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ी

1. सचिन तेंदुलकर 3630 रन (74 पारी)
2. वीवीएस लक्ष्मण 2434 रन (54 पारी)
3. राहुल द्रविड़ 2143 रन (54 पारी)
4. चेतेश्वर पुजारा 2074 रन (45 पारी)
5. विराट कोहली 2042 रन (44 पारी)