
Virat Kohli Records : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के तहत आज बुधवार को भारत और बांग्लादेश के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। ग्रुप-2 के इस मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया सेमीफाइनल की राह आसान करना चाहेगी। वहीं, विराट कोहली के लिए भी यह मैच काफी अहम है। इस मुकाबले में विराट कोहली महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़कर टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट के बादशाह यानी नंबर वन बल्लेबाज बन सकते हैं। विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप करिअर में 1001 रन के साथ दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। जबकि श्रीलंका के महेला जयवर्धने 1016 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अगर आज विराट कोहली 16 रन बना लेते हैं तो वह इस फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
बांग्लादेश के खिलाफ भारत आज टी20 विश्वकप का चौथा मैच एडिलेड में खेलने जा रहा है। इस मैच में सबकी नजरें विराट कोहली पर होंगी, क्योंकि कोहली को एडिलेड खूब भाता है। यहां विराट ने कई रिकार्ड बनाए हैं। इसके साथ ही कोहली आज टी20 विश्वकप के सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं। पिछले तीन मैचों में 156 रन बनाकर कोहली फॉर्म में भी दिख रहे हैं। अगर इस मैच में भी उनकी फॉर्म कायम रही तो वह इस फॉर्मेट के बादशाह बन जाएंगे।
25वें मैच में ही बना सकते हैं रिकॉर्ड
विराट कोहली अब तक टी20 वर्ल्ड कप में कुल 24 मैच खेलकर 1001 रन बना चुके हैं, जो किसी बल्लेबाज द्वारा टी20 वर्ल्ड कप में बनाए गए दूसरे सर्वाधिक रन हैं। अगर आज बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले में कोहली 16 रन बना देते हैं तो वह टी20 वर्ल्ड कप फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी तक यह रिकॉर्ड श्रीलंका के महेला जजयवर्धने के नाम है, जिन्होंने 31 मैचों में 1016 रन बनाए थे।
कोहली को खूब भाता है एडिलेड
विराट कोहली के लिए एडिलेड का स्टेडियम लकी रहा है। 2012 में कोहली ने इसी स्टेडियम में अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा था। इसके साथ ही 2014 में एडिलेड में ही कोहली ने पहली बार टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी संभाली थी। उस दौरान कोहली ने दोनों पारियों में शतक भी जड़े थे। वहीं, 2015 के वर्ल्ड कप में कोहली यहीं पर पाकिस्तान के खिलाफ 107 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद 2016 में कोहली ने इसी स्टेडियम में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मैच में 55 गेंदों पर 90 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
यह भी पढ़े - बांग्लादेश को हराना जरूरी, हारे या रद्द हुआ मैच तो सेमीफाइनल की राह मुश्किल
2019 और 2020 में खेली शानदार पारियां
कोहली का एडिलेड से खास लगाव है। 2019 में भी कोहली ने एडिलेड में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में 104 रनों जबरदस्त पारी खेली थी। इसके बाद 2020 के पिंक बॉल टेस्ट में भी कोहली ने धुंआधार 74 रन बनाए थे।
यह भी पढ़े - शाकिब अल हसन के बयान पर द्रविड़ हुए हंसते-हंसते लोटपोट
Published on:
02 Nov 2022 12:33 pm
