3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2nd T20: देर रात तक देखने को मिलेगा क्रिकेट का रोमांच, कोहली के निशाने पर आधा दर्जन रिकॉर्ड्स

नित नए कीर्तिमान बनाने वाले विराट कोहली जब आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरेंगे तब वो ब्रैडमैन, मैकुलम सहित कई दिग्गजों को पीछे सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 21 Feb 2018, 3:33 PM IST

kohli

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज सेंचुरियन में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार आज देर रात 9:30 बजे से खेला जाएगा। इसका मतलब यह है कि भारत के खेल प्रेमियों को ये मैच देर रात तक देखने को मिलेगा। इस मैच में जीत के साथ भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा करेगी। मैच में भारतीय कैप्टन कोहली इन दिनों अपने विराट फार्म में हैं। वे हर मैच में एक नया रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। बुधवार को जब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले के उतरेगी, तब एक फिर कोहली के बल्ले से नए रिकॉर्ड बनते दिखेंगे।

बड़े रिकॉर्डों की दहलीज पर है कोहली -
दूसरे टी-20 में विराट कोहली बड़े रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर खड़े है। विराट कोहली टी-20 इंटरनेशनल में अपना 2000 रन पूरा करने के बेहद करीब है। सीरीज से पहले कोहली को इसके लिए 44 रनों की जरुरत थी। पहले टी-20 में 26 रन बना लेने के बाद अब कोहली को इस रिकॉर्ड को पूरा करने के लिए केवल 18 और रनों की जरुरत है। जो उनके मौजूदा फार्म को देखते हुए बाए हाथ का खेल नजर आता है।

बनेंगे पहले भारतीय बल्लेबाज-
यदि कोहली सेंचुरियन में कल 18 रनों की पारी खेल जाते है, तो वे भारत के पहले बल्लेबाज बनेंगे जिनके नाम पर टी-20 इंटरनेशनल में 2000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड दर्ज हो। बता दें कि कोहली से पहले मात्र दो बल्लेबाजों ने 2000 का आंकड़ा छुआ है। इन लिस्ट में टॉप पर मार्टिन गुप्टिल हैं। जो त्रिकोणीय सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। गुप्टिल के नाम पर 2250 रन हैं। साथ ही पूर्व कीवी कप्तान ब्रैंडन मैकुलम भी 2140 रन पूरा कर चुके है।

सबसे तेज 2000 रन पूरा करेंगे कोहली -
टी-20 इंटनेशनल में कल कोहली अपना 57वां मैच खेलेंगे। यदि वे इस मैच में 18 रन बना लेते है तो टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 2000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड बनाएंगे। बता दें कि कोहली से पहले गुप्टिल ने 74 मैचों में जबकि मैकुलम ने 70 मैचों में 2000 रनों का आंकड़ा हासिल किया था।

विव रिचर्ड्स की बराबरी करेंगे कोहली-
इसके साथ-साथ कोहली एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम पर इस सीरीज में कर सकते हैं। अभी इस सीरीज में दो मुकाबले खेले जाने बाकी है। यदि कोहली इन दो मुकाबलों में 130 रन बना लेते है, तो वे किसी एक क्रिकेट दौरे पर 1000 रन पूरा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बनेंगे। इससे पहले ये रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज के दिग्गज बल्लेबाज विव रिचर्ड्स ने किया था। रिचर्ड्स ने 1976 के इंग्लैंड दौरे पर 1045 रन बनाए थे।

छ्क्कों की फिफ्टी पूरा करेंगे कोहली -
इस रिकॉर्ड के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली को 9 और सिक्स लगाने की जरुरत है। जो टी-20 में किसी भी बल्लेबाज के लिए बहुत बड़ी बात नहीं है। अब देखना है बुधवार को कोहली इन पांच में किन रिकॉर्डों को बना सकते हैं।

पहले भारतीय कप्तान बनेंगे कोहली -
मैच में जीत के साथ विराट कोहली भारत के पहले कप्तान बनेंगे, जिनके नेतृत्व में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो लगातार सीरीज जीतेगी। बता दें कि इससे पहले कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम ने एकदिवसीय सीरीज को 5-1 के अंतर से अपने नाम किया था। कोहली के साथ-साथ महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा भी बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं। धोनी सर्वाधिक स्टपिंग जबकि रोहित भारत की ओर से सबसे ज्यादा ***** लगाने का रिकॉर्ड बना सकते हैं।