24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Virat kohli ने लद्दाख में जान गंवाने वाले सैनिकों के लिए दिया, भावुक संदेश

बीते शुक्रवार को लद्दाख क्षेत्र में भारतीय सेना के जवानों को ले जाते समय एक ट्रक फिसल कर खाई में गिर गया था। इस हादसे में भारतीय सेना के 7 जवानों की जान चली गई थी। अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इन जान गंवाने वाले जवानों के लिए खास संदेश दिया है

2 min read
Google source verification
Virat Kohli

Virat Kohli Instagram

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat kohli) ने हाल ही में उन सात सैनिकों के लिए एक हार्दिक संदेश पोस्ट किया, जिन्होंने लद्दाख में अपनी जान गंवा दी थी। बता दें कि बीते शुक्रवार को भारतीय सेना के जवानों को एक ट्रक एक जगह से दूसरी जगह ले जा रहा था तभी ट्रक श्योक नदी के पास एक खाई में फिसल कर गिर गया, जहां पर 7 जवानों की इस दुर्घटना में मृत्यु हो गई जबकि 19 जवान घायल हो गए थे।

ये भी पढ़ें - बटलर ने IPL में कोहली की इस मामले में की बराबरी, क्रिस गेल का रिकॉर्ड पड़ा खतरे में

Virat kohli ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दिया संदेश -

विराट कोहली ने जवानों के लिए लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली। इस स्टोरी में उन्होंने भारतीय जवानों को भावुक संदेश देते हुए लिखा “हमारे बहादुर सैनिकों के बारे में सुनकर मैं स्तब्ध हो गया। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और सभी घायल होने वालों की शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

भारतीय सेना के अधिकारी ने दी जानकारी -

इस पूरे मामले पर भारतीय सेना के अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे सेना का एक ट्रक 26 जवानों को लेकर थोइस से लागभग 25 किलोमीटर दूर फिसल गया है। यह ट्रक फिसल कर स्योक नदी में गिर गया, जिसकी गहराई 50 से 60 फ़ीट बताई जा रही है। इस दुर्घटना में सेना के 7 जवानों के मारे जाने की खबर थी, जबकि 19 जवान घायल हो गए थे। घायल जवानों को परतापुर के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी के अनुसार एक पार्टी 26 जवानों को लेकर परतापुर के ट्रांसिट कैंप से सेना की अग्रिम चौकी सब सेक्टर हनीफ में जा रही थी। इसी बीच शुक्रवार को सुबह 9 बजे थोइस से लगभग 25 किलोमीटर दूर यह हादसा हो गया। जिस खाई में ट्रक गिरा उसकी गहराई लगभग 50 से 60 फीट है, इस पूरे मामले में 7 लोगों के मारे जाने और 19 लोगों के घायल होने की खबर है।

IPL से बाहर हो चुकी है विराट की टीम -

बता दें कि शुक्रवार को IPL 2022 का क्वालीफायर 2 मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में राजस्थान ने आरसीबी के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की और बेंगलुरु को बाहर का रास्ता दिखा है। बता दें कि विराट कोहली लगातार 15 सालों से आरसीबी के लिए खेल रहे हैं, लेकिन उनकी टीम कभी भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई हैं।

ये भी पढ़ें - बटलर ने न सिर्फ RCB को धोया बल्कि कूटा भी, ट्विटर पर फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन