5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Word Cup 2023: गोल्डन बैट की रेस में सबसे आगे विराट कोहली, जानें कौन गेंदबाजी में नंबर-1

Word Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का लीग चरण समाप्‍ता हो चुका है। अब तक गोल्‍डन बैट की दौड़ में विराट कोहली सबसे आगे हैं। वहीं टॉप गेंदबाज की रेस में जसप्रीत बुमराह नंबर पांच पर हैं। आइये जानें नंबर वन गेंदबाज कौन है?

2 min read
Google source verification
virat-kohli.jpg

गोल्डन बैट की रेस में सबसे आगे विराट कोहली, जानें कौन गेंदबाजी में नंबर-1?

Word Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के लीग चरण में सभी टीमों ने अपने-अपने 9-9 मैच खेल लिए हैं। अब वर्ल्‍ड कप 2023 में दो सेमीफाइनल के साथ एक फाइनल मुकाबला शेष है। ऐसे में ये भी जान लीजिये कि गोल्‍डन बैट और बॉल की रेस में अब तक कौन सबसे आगे है। वर्ल्ड कप 2023 पाइंट्स टेबल भारत टॉप पर है तो टॉप बल्‍लेबाजों की लिस्‍ट में विराट कोहली शिखर पर हैं। वहीं, गेंदबाजी की लिस्‍ट में एकमात्र भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पांचवें नंबर पर काबिज हैं। जबकि टॉपर ऑस्‍ट्रेलियाई स्पिनर है।


विराट कोहली वर्ल्‍ड कप 2023 में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। वहीं, गेंदबाजी में टॉप पर ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जैम्पा हैं। वर्ल्ड कप 2023 में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-10 बैट्समैन में तीन भारतीय विराट कोहली, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर शामिल हैं। वहीं, टॉप 10 गेंदबाजों में भी तीन भारतीय जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी शामिल हैं।

वर्ल्ड कप 2023 में टॉप-10 बल्लेबाज

1. विराट कोहली - 594 रन

2. क्विंटन डिकॉक - 591 रन

3. रचिन रविंद्र - 565 रन

4. रोहित शर्मा - 503 रन

5. डेविड वॉर्नर - 499 रन

6. रासी वैन डेर डुसेन - 442 रन

7. मिचेल मार्श - 426 रन

8. श्रेयस अय्यर - 421 रन

9. डेरिल मिचेल - 418 रन

10. डेविड मलान - 404 रन

यह भी पढ़ें : विराट ने 9 साल बाद लिया विकेट तो खुशी से कोहली संग झूम उठीं अनुष्का शर्मा

वर्ल्ड कप 2023 में टॉप-10 गेंदबाज

1. एडम जैम्पा - 22 विकेट

2. दिलशान मधुशंका- 21 विकेट

3. शाहीन अफरीदी - 18 विकेट

4. गेराल्ड कोएट्जी- 18 विकेट

5. जसप्रीत बुमराह- 17 विकेट

6. मार्को जानसेन - 17 विकेट

7. रवींद्र जडेजा - 16 विकेट

8. मोहम्‍मद शमी - 16 विकेट

9. मिचेल सेंटनर - 16 विकेट

10. हारिस रउफ - 16 विकेट

यह भी पढ़ें : भारत-न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल बारिश में धुला तो कौन पहुंचेगा फाइनल में