न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद विराट कोहली 906 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर खिसक गए थे, लेकिन अब दूसरे टेस्ट के बाद उनके खाते में 886 अंक हैं। बता दें कि विराट कोहली न्यूजीलैंड दौरे से पहले 928 अंकों के साथ नंबर-1 पर थे, लेकिन अब दौरा खत्म होने के बाद वह 886 अकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। कोहली को न्यूजीलैंड दौरे पर कुल 42 अंकों का नुकसान हुआ है। टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली से आगे ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ हैं, जिनके 911 अंक हैं।