9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Virat Kohli: पिछले 10 सालों में 9 बार नंबर-1, बॉलीवुड के किंग खान भी नहीं छू पाए विराट कोहली का रिकॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

Virat Kohli Most Valuable Celebrity 2026: Fortune India की मोस्ट वैल्यूएबल सेलिब्रिटी लिस्ट 2026 में विराट कोहली (Virat Kohli) ₹3,542 करोड़ की ब्रांड वैल्यू के साथ टॉप पर हैं। उन्होंने शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा को भी पीछे छोड़ दिया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jun 09, 2026

Virat Kohli Brand Value, Fortune India Most Valuable Celebrity 2026, Virat Kohli ₹3542 Crore

विराट कोहली (Photo - IANS)

Virat Kohli Most Valuable Celebrity 2026: भारतीय क्रिकेट के किंग विराट कोहली (Virat Kohli) का जलवा सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं, बल्कि कमाई और ब्रांड वैल्यू की दुनिया में भी एकतरफा चलता है। हाल ही में 31 मई को चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को अपनी नाबाद 75 रनों की पारी (42 गेंद) के दम पर लगातार दूसरा IPL खिताब जिताने वाले कोहली के नाम एक और बहुत बड़ा रिकॉर्ड जुड़ गया है।

फॉर्च्यून इंडिया की लिस्ट में नंबर-1 बने कोहली

Fortune India और Interbrand द्वारा जारी की गई भारत के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटीज (Most Valuable Celebrities) की पहली रैंकिंग में विराट कोहली ₹3,542 करोड़ की भारी-भरकम ब्रांड वैल्यू के साथ पहले नंबर पर काबिज हुए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले 10 सालों (2017 से 2026 तक) के ट्रैक रिकॉर्ड को देखें, तो 10 में से 9 बार विराट कोहली ही देश के मोस्ट वैल्यूएबल सेलिब्रिटी रहे हैं। सिर्फ साल 2022 में यह खिताब रणवीर सिंह के पास गया था।

बॉलीवुड सुपरस्टार्स को छोड़ा पीछे

इस लिस्ट में विराट कोहली ने सिनेमा जगत के बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान दूसरे नंबर पर और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस तीसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट को तैयार करने के लिए सिर्फ कमाई या फिल्मों के कलेक्शन को नहीं देखा गया, बल्कि सेलिब्रिटी पर लोगों का भरोसा, उनकी पहचान और सोशल मीडिया एंगेजमेंट जैसे कड़े मानकों को परखा गया है। कोहली के इंस्टाग्राम पर 270 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स और प्यूमा (Puma) जैसी बड़ी डील्स ने उनकी वैल्यू को हाल के महीनों में 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ा दिया है।

क्रिकेट और सिनेमा का दबदबा

भारत में क्रिकेट और फिल्मों का कितना क्रेज है, यह इस लिस्ट से साफ दिखता है। टॉप 10 में कोहली के अलावा दो और दिग्गज क्रिकेटर शामिल हैं, महेंद्र सिंह धोनी चौथे (No. 4) और सचिन तेंदुलकर आठवें (No. 8) नंबर पर हैं।

वहीं, रणवीर सिंह पांचवें, अक्षय कुमार छठे, महानायक अमिताभ बच्चन सातवें, आलिया भट्ट नौवें और साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन दसवें नंबर पर हैं। यह पूरी लिस्ट फॉर्च्यून इंडिया के जून 2026 के अंक में पब्लिश हुई है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग