17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोहली ने किया खुलाया, इस गेंदबाज के सामने खेलने में होती हैं सबसे ज्यादा परेशानी

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने हाल ही इंस्टग्राम पर एक सवाल-जवाब के सेशन में बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज वसीम अकरम के समाने बल्लेबाजी करने में परेशानी आती थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 30 May 2021, 3:37 PM IST

virat_kohli.jpg

विराट कोहला

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार हैं। हर गेंदबाज उनके सामने गेंदबाजी करने से कतराता है। कोहली तकनीकी रूप से एक बेहद ही सक्षम बल्लेबाज हैं और ना सिर्फ भारतीय धरती पर बल्कि विदेशी धरती पर भी उनका बल्ला जमकर बरसा है। कोहली मौजूदा दौर के हर गेंदबाज को खेलने में सक्षम हैं, लेकिन एक ऐसा भी गेंदबाज है जिसके सामने वह भी खेलने में परेशानी महसूस करते हैं।

यह भी पढ़ें— जब कोच के घर रात को साढ़े तीन बजे माफी मांगने पहुंच गए थे ऋषभ पंत, जानिए पूरा किस्सा

खुद कोहली ने किया खुलासा
इंग्लैंड दौरे पर जाने से ठीक पहले विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक सेशन में कई बातों का खुलासा किया। इस सेशन के दौरान एक क्रिकेट फैन ने ट्वीट कर कोहली से पूछा कि अगर वो पुराने दौर में खेल रहे होते तो किस गेंदबाज के सामने बल्लेबाजी करने में परेशानी महसूस करते हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए कोहली ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम का नाम लिया।

मुंबई में क्वारंटीन हैं कोहली
इंग्लैंड दौरे पर जाने ने पहले टीम इंडिया मुंबई में क्वारंटीन हैं और विराट कोहली भी। इस बीच कोहली ने अपने क्रिकेट फैंस से इंस्टाग्राम पर बात की। बता दें कि वसीम अकरम अपने समय के एक बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तानी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने टेस्ट में 414 जबकि वनडे में 502 विकेट लिए थे। साथ ही निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट में उन्होंने 2898 जबकि वनडे में उन्होंने 3717 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें— भारत को WTC Final तक पहुंचाने में ऋषभ पंत का सबसे अहम योगदान : सबा करीम

3 जून को इंग्लैंड पहुंचेगी टीम इंडिया
टीम इंडिया 3 जून को इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। जहां 18 से 22 जून को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।