
Virat kohli Anushka Sharma son Akaay: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली एक बार फिर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। कोहली ने अपने इंस्टा हैंडल से बताया कि 15 फरवरी को उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम 'अकाय' रखा गया है। इस मौके पर कोहली के फैंस पूरी दुनिया में जश्न माना रहे हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी इसका जश्न मनाया जा रहा है और फैंस जमकर मिठाइयां बांट रहे हैं।
यूट्यूब पर 'पोपकोर्न्स' नाम के एक चैनल से वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक पाकिस्तानी यूट्यूबर का है। वह कोहली के पाकिस्तानी फैंस से बात कर रहा है। इस दौरान फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं और कह रहे हैं कि वह भी अपने पिता की तरह बड़ा क्रिकेटर बनेगा और सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा। एक फैन ने कहा, 'उनका नाम अकाय रखा है। अकाय का मतलब पूरा चांद। मतलब जब वह मैदान में उतरेगा तो पूरा चंद दिखेगा।
इस दौरान लोग मिठाइयां भी बांटते दिखे। एक फैंस ने कहा, ' मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि क्रिकेट का प्रिंस भी आ गया है। उनका बेटा अगली जेनेरेशन को रूल करेगा। जैसे आज विराट कर रहे हैं।' विराट कोहली के पाकिस्तानी फैंस ये भी चाहते हैं कि वे अपने बेटे की तस्वीर को शेयर करें। हर कोई विराट के बेटे की तस्वीर को देखना चाहता है। हर कोई इसके लिए एक्साइटेड है।
एक फैन ने कहा, 'अच्छी बात है उनका परिवार पूरा हो गया। पहले एक बेटी थी और अब एक बेटा भी हो गया।' एक फैंस ने लिखा, ' मैं तो उस दिन का इंतजार कर रहा हूं जब विराट का बेटा हारिस रऊफ के बेटे को चमकाएगा। मैं तो क्रिकेट ही उनकी वजह से देखता हूं । मैं बेहद खुश हूं।'
बता दें कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपने प्रशसंकों के साथ यह जानकारी साझा करते हुए बताया है कि उनके घर बेटे का जन्म 15 फरवरी को हुआ था। उन्होंने बताया कि बेटे का नाम ‘अकाय’ रखा गया है। विराट कोहली के साथ-साथ अनुष्का के इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह पोस्ट साझा करते हुए कहा, 'हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया है। उन्होंने कहा, “हम अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी निजता का सम्मान करें।'
Updated on:
21 Feb 2024, 11:32 AM IST
Published on:
21 Feb 2024, 11:29 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.