27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट
Video: म्यूजिक की आवाज सुनकर सड़क पर ही शुरू हो गए धवन, केपटाउन में खूब किया भांगड़ा
Play video

Video: म्यूजिक की आवाज सुनकर सड़क पर ही शुरू हो गए धवन, केपटाउन में खूब किया भांगड़ा

वीडियो में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और ओपनर शिखर धवन सड़क पर ही भंगड़ा करते नजर आ रहे हैं।
Google source verification

•

image

Kapil Tiwari

•

Jan 01, 2018

नई दिल्ली: टीम इंडिया इस समय दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है, जहां विराट ब्रिगेड 5 जनवरी से पहला टेस्ट मैच खेलेगी। हालांकि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का ये एक हनीमून भी है। इसलिए मौज-मस्ती का माहौल तो है ही। इसी बीच विराट कोहली और टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ये दोनों केपटाउन की सड़कों पर ही भंगड़ा करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि धवन और कोहली ने जमकर मस्ती की। दोनों ने मार्केट घूमने के दौरान सड़क पर ही भांगड़ा किया। इस दौरान धवन के बेटे जोरावर भी इन दोनों के साथ मस्तीभरा डांस करते दिखे।

आपको बता दें कि विराट कोहली ने हाल ही में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से इटली में शादी की थी, जिसके बाद दिल्ली और मुंबई में दो ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किए गए थे। फिलाहल ये जोड़ा साउथ अफ्रीका में हनीमून मना रहा है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल