7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ENG: अश्विन से पहले कोरोना की चपेट में आए थे विराट कोहली, और भी खिलाड़ी हो सकते हैं संक्रमित

विराट परिवार संग मालदीव छुट्टी मनाने गए थे। वहां से लौटने के बाद वह कोरोना संक्रमित पाए गए थे। कोहली ने लंदन में उतरने के बाद अपना कोरोना टेस्ट कराया था, जिसके बाद वो पॉजिटिव पाए गए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 22 Jun 2022, 1:05 PM IST

virat_covid.png

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली

Virat Kohli Covid Positive: भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से बर्मिंघम में टेस्ट मैच खेला जाएगा। वहीं इससे पहले भारतीय टीम लीसेस्टर काउंटी टीम से एक प्रैक्टिस मैच खेलेगी। यह मैच 24 जून से खेला जाएगा। लेकिन इस मैच से पहले भारतीय टीम के ऊपर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली जब इंग्लैंड आए थे तव वे कोरोना की चपेट में आ गए थे।

भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से बर्मिंघम में टेस्ट मैच खेला जाएगा। वहीं इससे पहले भारतीय टीम लीसेस्टर काउंटी टीम से एक प्रैक्टिस मैच खेलेगी। यह मैच 24 जून से खेला जाएगा। लेकिन इस मैच से पहले भारतीय टीम के ऊपर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली जब इंग्लैंड आए थे तव वे कोरोना की चपेट में आ गए थे।

इससे पहले टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। इस वजह से वह बाकी खिलाड़ियों के साथ लंदन नहीं गए थे। हालांकि, अब वह ठीक हैं और प्रैक्टिस मैच से पहले उनके लीसेस्टर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

हाल ही में लीसेस्टर पहुंचने के बाद कोहली कुछ फैन्स के साथ सेल्फी लेते हुए भी दिखे थे। हालांकि, वह लाइन में अकेले दिखाई दिए थे। उनके साथ बस से निकलते वक्त कोई खिलाड़ी मौजूद नहीं था। यूके में हर दिन 10,000 से अधिक नए मामलों की रिपोर्ट करने के साथ कोरोना महामारी अभी भी बढ़ रही है।

बता दें भारतीय टीम 1-5 जुलाई के बीच इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलेगी। पिछले साल कोविड-19 के चलते दोनों देशों के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच नहीं हो पाया था। इस सीरीज में भारत 2-1 से आगे चल रहा है। ऐसे में अगर यह आखिरी मैच ड्रा भी हो जाता है तो भारत सीरीज अपने नाम कर लेगा। भारत ने इंग्लैंड में आखिरी बार सीरीज 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में जीती थी।