इस मामले से खफा हैं बांग्लादेशी फैंस-
फाइनल मुकाबले में लिटन दास कुछ अलग ही रंग में नजर आ रहे थे, लेकिन वह 121 के स्कोर पर महेंद्र सिंह धोनी द्वारा स्टंप आउट कर दिए गए। हलाकि थर्ड अंपायर ने इसे आउट करार दिया फिरभी बांग्लादेशी फैंस इस निर्णय पर भड़क गए। उनका मानना है कि उनके बल्लेबाज को गलत आउट करार दिया गया है और इस विकेट के गिरते ही मैच भारत की तरफ चला गया। दास के इस डिसमिसल को बांग्लादेशी फैन अभी तक पचा नहीं पाए हैं।