2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup 2022: एशिया कप में विराट कोहली के बल्ले से निकलेंगे रन, MRF के इस खास बल्ले का करेंगे इस्तेमाल

विराट कोहली की खराब फॉर्म क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है। अब पूर्व भारतीय कप्तान एशिया कप में ही खेलते हुए नजर आएंगे। इस बार वह एक खास तरीके के बल्ले का इस्तेमाल करेंगे, आइए आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 23 Aug 2022, 10:26 PM IST

Virat Kohli

Virat Kohli

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस समय अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और इस बात को लेकर पूरी दुनिया में चर्चाओं का बाजार गर्म है पिछले 1000 दिनों से विराट कोहली के बल्ले से शतक नहीं निकला है और इंग्लैंड दौरे के बाद उन्हें भारतीय टीम में वेस्टइंडीज और जिंबाब्वे के दौरे के लिए भी आराम दिया गया था अब रन मशीन विराट कोहली एशिया कप में ही टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त से यूएई में होने जा रहा है यह टूर्नामेंट इस बार श्रीलंका की मेजबानी में T20 फॉर्मेट में होगा लेकिन अब खबर आ रही है कि विराट कोहली एशिया कप 2022 में एक खास तरीके के बल्ले का इस्तेमाल करेंगे जिससे उनके फॉर्म में लौटने की उम्मीद फैंस को होगी

इस खास बल्ले का करेंगे इस्तेमाल

विराट कोहली एशिया कप में एक खास तरीके का बल्ला इस्तेमाल करते हुए नजर आएंगे। वैसे तो विराट कोहली किसी भी बल्ले से रन बना बना सकते हैं, बस फॉर्म उनका साथ नही दे रही है। और इस बात को दुनिया जानती है। लेकिन वह एशिया कप में गोल्ड विज़ार्ड (Gold Wizard) क्वालिटी का बल्ला इस्तेमाल करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि यह बल्ला इंग्लिश विलो लकड़ी से बनता है जिसकी क्वालिटी बहुत ही ज्यादा शानदार मानी जाती है। साथ ही इन बल्लों की शुरुआत लगभग 22 हजार से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें: शाहिद अफरीदी ने दी थी सचिन तेंदुलकर को गालियां!

एशिया कप के लिए भारतीय टीम:

Team India for Asia Cup 2022: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, दीपक हुडा, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान।