30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICC AWARDS: सबके मुंह पर तमाचा लगा विराट ने रचा इतिहास, सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी से सम्मानित

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को उनके ज़बरदस्त बैटिंग और कप्तानी के लिए ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 18 Jan 2018, 1:06 PM IST

virat

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानि ICC ने वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को उनके ज़बरदस्त बैटिंग और कप्तानी के लिए ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है।

virat

विराट को इस उपलब्धि के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी से नवाज़ा गया है। बता दें कि विराट कोहली ने साल 2017 में टेस्ट मैचों में 77.80 की औसत से 2203 रन बनाए थे, जिनमें 8 शतक भी शामिल हैं। तो वहीं वनडे में कोहली ने 82.63 की औसत से 1818 रन बनाए थे।

virat

टी-20 में भी कोहली ने 153 की स्ट्राइक रेट से धूंआधार 299 रन बनाए थे। बता दें कि मौजूदा दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेल रही टीम इंडिया शुरुआती 2 मैच हार कर सीरीज़ गंवा चुकी है।

virat

ऐसे में आलोचनाओं का सामना कर रहे विराट कोहली ने सभी का मुंह बंद कर दिया है। ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब जीतना किसी भी क्रिकेटर के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।