
वीरेंद्र सहवाग ने किंग्स XI पंजाब से तोड़ा नाता, 5 सालों से जारी संबंध समाप्त
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब से अपना नाता तोड़ लिया है। फिलहाल सहवाग किंग्स इलेवन पंजाब में बतौर मेटॉर थे। सहवाग ने इस बात की घोषणा अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट लिखते हुए की है। गौरतलब हो कि आक्रमक बल्लेबाजी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर रहे सहवाग बतौर खिलाड़ी आईपीएल के दो सीजनों में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेले। इसके बाद सहवाग ने मेटॉर(सलाहकार) के तौर पर किंग्स इलेवन पंजाब को तीन सीजनों तक मार्गदर्शित किया।
सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा -
सहवाग ने ट्वीट पर लिखा कि सभी अच्छी चीजें एक समय के बाद खत्म हो जाती है। मेरा किंग्स 11 पंजाब के साथ काफी अच्छा समय बीता। खिलाड़ी के रूप में 2 सीजन और सलाहकार के रूप में 3 सीजन मैंने इस टीम के साथ बिताए। अब किंग्स 11 के साथ मेरा संबंध समाप्त हो गया है और मैं यहां के समय के लिए आभारी हूं और टीम को आगे के समय के लिए सबसे अच्छा कामना करता हूं।
क्यों तोड़ा नाता अभी इसका खुलासा नहीं-
वीरेंद्र सहवाग ने किंग्स इलेवन पंजाब से अपना रिश्ता तो समाप्त कर लिया है। लेकिन उन्होंने ये फैसला क्यों लिया इसकी जानकारी न तो सहवाग ने और न हीं किंग्स इलेवन पंजाब प्रबंधन की ओर से दी गई है। हालांकि कयास लगाया जा रहा है कि पिछले सीजन में सहवाग का टीम की सहमालकिन प्रीति जिंटा के साथ बहस हुई थी। हालांकि इस मामले को सहवाग ने अफवाह करार दिया था। लेकिन अब जब सहवाग ने रिश्ता समाप्त कर लिया है तो लोग फिर से यही कयास लगा रहे हैं।
Updated on:
3 Nov 2018, 8:59 PM IST
Published on:
3 Nov 2018, 8:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.