5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहवाग, युवराज से लेकर रहाणे तक सभी ने जमकर की ‘घूमर’ फिल्म की तारीफ, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, अजिंक्य रहाणे समेत कई क्रिकेटरों ने इस 'घूमर' फिल्म को देखा और इसकी जमकर तारीफ की है। मशहूर निर्देशक आर बाल्की की यह फिल्म क्रिकेट पर आधारित है। इस फिल्म में सैयामी एक ऐसी क्रिकेट प्लेयर बनी हैं, जिसका एक हाथ नहीं होता है और फिर भी वह साहस के साथ क्रिकेट खेलती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 19 Aug 2023, 3:30 PM IST

ghoomer.png

Ghoomar Film review by Cricketers: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की फिल्म 'घूमर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। मशहूर निर्देशक आर बाल्की की यह फिल्म क्रिकेट पर आधारित है। इस फिल्म में सैयामी एक ऐसी क्रिकेट प्लेयर बनी हैं, जिसका एक हाथ नहीं होता है और फिर भी वह साहस के साथ क्रिकेट खेलती है। वहीं अभिषेक बच्चन उनके कोच बने हुए हैं। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, अजिंक्य रहाणे समेत कई क्रिकेटरों ने इस फिल्म को देखा और इसकी जमकर तारीफ की है।

सहवाग ने कहा, 'कल मैंने घूमर फिल्म देखी। बहुत दिनों के बाद क्रिकेट को लेकर कोई फिल्म देखी, बहुत आनंद आया है। इसमें क्रिकेट तो है, मगर इमोशन भी है। साथ ही खिलाड़ी का संघर्ष क्या होता है, ये भी समझ आ जाएगा। खासतौर पर चोट के बाद वापसी करने में क्रिकेटर को कितना संघर्ष करना पड़ता है, ये समझ आ जाएगा।'

सहवाग ने आगे कहा, 'मैं वैसे स्पिनर को रिस्पेक्ट नहीं देता हूं मगर सायमी खेर ने जो घूमर डाली है, वो लाजवाब है. ये किरदार बेहद मुश्किल था लेकिन उन्होंने इमोशनल कर दिया। वैसे मैं कोच की भी सुनता नहीं था लेकिन अभिषेक बच्चन ने ऐसी एक्टिंग की है कि आपको उनकी बात जरूर सुननी पड़ेगी। जैसे बच्चन साहब कहते हैं आय लव दिस गेम, मैं भी यही कहूंगा. आप ढेर सारे आंसू लेकर थियेटर जाना। क्योंकि ये फिल्म आपको रुलाएगी भी।'

हर्षा भोगले ने कहा, 'मैं हाल ही में एक फिल्म देखने गया और मैं उत्साह और बेचैनी के संयोजन के साथ गया। थोड़ी सी बेचैनी, क्योंकि मुझे नहीं पता था कि जिस फिल्म में मैं बहुत सारे लोगों को जानता हूं, उस पर मेरी क्या प्रतिक्रिया होगी। मैं बाल्की को लंबे समय से जानता हूं। मेरे घर में इस बात पर बहस होती है कि चीनी कम ज्यादा अच्छी है या पा। मुझे हमेशा से पा ज्यादा पसंद है, वहीं मेरी पत्नी चीनी कम की फैन है। मैं सयामी खेर को भी अच्छे से जनता हूं। वह एंकर के साथ- साथ क्रिकेटर भी हैं। यह फिल्म बहुत ज्यादा अच्छी है। आर बाल्की ने बहुत अच्छे से स्टोरी को दिखाया है। अभिषेक बच्चन ने बहुत अच्छा अभिनय किया है। इस फिल्म को जरूर देखें।'

अजिंक्य रहाणे ने कहा, ' यह फिल्म बहुत इंस्पिरेशनल और मोटिवेटिंग है। अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर ने बहुत जोरदार एक्टिंग की है। बहुत चैलेंजिंग होता है जब आप राइट हेंडर हो और आपको लेफ्ट हेंड से गेंदबाजी करनी पड़े। अपने परिवार के साथ जाकर यह फिल्म जरूर देखें।'