वकार यूनिस ने कहा कि पाकिस्तान को लगा कि वह पहले गेंदबाजी कर भारतीय शीर्षक्रम को सस्ते में निपटा देगा और टीम इंडिया दबाव में आ जाएगी, लेकिन भारत के पास शीर्षक्रम में शानदार बल्लेबाज थे। यूनिस ने कहा कि उन्हें लगता है कि पाकिस्तान ने उस मैच में टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का गलत फैसला लिया था। उसे उम्मीद थी कि शुरुआत में पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी और पाकिस्तान भारत के सलामी बल्लेबाजों को जल्दी निबटाकर दबाव बना लेगा, जबकि पाकिस्तान को उस पिच पर पहले बल्लेबाजी कर बड़े स्कोर के साथ दबाव बनाना चाहिए था। बता दें कि विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ यह भारत की लगातार सातवीं जीत थी। पाकिस्तान अब तक किसी भी विश्व कप में भारत के खिलाफ नहीं जीत पाया है।