इसके बाद कर्स्टन ने कोचिंग संभाली तो सचिन का फॉर्म भी वापस आ गया। कर्स्टन जब तक वह टीम के कोच रहे, इस दरमियान सचिन ने 38 वनडे मैचों में 1,958 रन बनाए थे। इसमें एक दोहरा शतक समेत सात शतक लगाया। बता दें कि एकदिवसीय क्रिकेट में लगाया गया यह पहला दोहरा शतक था। इसी दौरान सचिन ने 31 टेस्ट मैचों में 12 शतकों सहित 2910 रन बनाए थे। कर्स्टन ने बताया कि तीन साल के भीतर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18 शतक (लगाए 19, कर्स्टन के अनुसार 18) लगाए। कर्स्टन ने कहा कि उनकी कोचिंग में सचिन वहां खेले, जहां वह पसंद करते थे और हम विश्व कप जीते।