बीसीसीआई ने आईपीएल की तैयारियां भी शुरू कर दी है। खबरों के मुताबिक, बीसीसीआई ने आईपीएल के 13वें संस्करण के लिए 26 सितंबर से 8 नवंबर की संभावित तिथि तय की है। लेकिन इन तारीखों के बीच आईपीएल तभी संभव है, जब टी-20 विश्व कप स्थगित हो। बीसीसीआई ने इस बारे में सभी फ्रेंचाइजियों, प्रसारणकर्ताओं और दूसरे सभी संबंधित पक्षों के साथ विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर ली है। हालांकि अभी इस बात पर फैसला नहीं हुआ है कि आईपीएल का आयोजन भारत में होगा या भारत के बाहर कहीं।