डेनियल व्याट ने बताया कि वह पहली बार अर्जुन और सचिन तेंदुलकर से करीब 10 साल पहले 2009-10 में मिली थी। वह एमसीसी यंग क्रिकेटर्स के साथ लॉर्ड्स में ट्रेनिंग कर रही थी। उस वक्त अर्जुन 10-12 साल के रहे होंगे। डेनियल ने बताया कि अर्जुन गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों अच्छी कर लेते हैं। उन्होंने अर्जुन को गेंदबाजी की। वह बड़ी सहजता से अच्छी तरह खेल रहे थे। डेनियल व्याट ने आगे कहा कि समय के साथ अर्जुन तेंदुलकर जैसे-जैसे बड़े हुए, उनकी गेंदों में रफ्तार भी बढ़ती गई। इसके बाद कई बार उन्होंने सिर पर गेंद मारने की चेतावनी भी दी।