
क्रिकेटर वसीम जाफर
नई दिल्ली। 'मेरे लिए क्रिकेट एक नशा है' यह कहना है 40 वर्षीय क्रिकेटर वसीम जाफर का। बीते दो वर्षों से घरेलू क्रिकेट में विदर्भ की ओर से खेलते हुए चार खिताबी जीत में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले दिग्गज बल्लेबाज वसीम जाफर ने कहा है कि क्रिकेट उनके लिए नशा है। यही कारण है कि वे 40 वर्ष की उम्र में भी इस खेल में रमे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि क्रिकेट खेलने का ज्यादा समय नहीं है लेकिन फिर भी उनके अंदर जबतक यह आग है तब तक वे क्रिकेट खेलते रहेंगे। बता दें कि घरेलू क्रिकेट में जाफर ने सबसे अधिक 15 हजार रन बनाए हैं। जाफर ने दो रणजी और दो ईरानी ट्रॉफी में बहुत शानदार प्रदर्शन किया था।
'बल्लेबाजी करना मुझे बहुत पसंद है'
बता दें कि वसीम जाफर ने कहा कि उन्हें क्रिकेट खेलना और बल्लेबाजी करना बहुत पसंद है। इसके पीछे यही कारण है कि मैं क्रिकेट को लुफ्त उठाता हूं। क्रिकेट में एक नशा है और मैं उसी नशे की तलाश में अभी तक क्रिकेट खेल रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा क्रिकेट खेलते हुए खुद में सुधार करने का प्रयास करता हूं और कुछ नया सिखते हुए अच्छा करना चाहता हूं। बता दें कि घरेलू मैच में खेलते हुए जाफर के बल्ले से खूब रन निकले लेकिन वे राष्ट्रीय टीम में वापसी नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का अब मलाल नहीं है कि वे नेशनल टीम में वापसी नहीं कर सके। इसलिए अब घरेलू क्रिकेट खेलते हुए खेल का लुफ्त उठा रहे हैं।
जाफर ने घरेलू क्रिकेट में बनाए हैं सबसे अधिक रन
बता दें कि वसीम जाफर ने घरेलू क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाएं हैं। मुंबई के रहने वाले जाफर ने 1996-97 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था। इसके बाद मुंबई में वर्ष 2000 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम के लिए टेस्ट में पदार्पण किया। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में जाफर ने भारत के लिए 31 टेस्ट मैच खेले और 34.10 की औसत से 1944 रन बनाए। वेस्ट इंडीज में खेलते हुए जाफर ने 212 रनों की अपनी सर्वोच्च पारी खेली। इसके बाद 2008 में टीम से बाहर हो गए। जाफर ने घरेलू क्रिकेट में सबसे ज्यादा 15 हजार से अधिक रन बनाए हैं। रणजी ट्रॉफी के इतिहास में जाफर के नाम 11,775 रन दर्ज हैं।
Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.
Updated on:
19 Feb 2019 11:06 pm
Published on:
19 Feb 2019 10:33 pm
