30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कीरोन पोलार्ड ने 15 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर को कहा अलविदा

कीरोन पोलार्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इस बात की घोषण उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 21 Apr 2022, 6:36 AM IST

pollard.png

कीरोन पोलार्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया ।

Kieron Pollard announces retirement: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियन के लिए खेलने वाले स्टार ऑलराउंडर और वेस्टइंडीज टीम के सीमित ओवरों के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इस बात की घोषण उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से की है।

कीरोन पोलार्ड ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा, ''अब मैं आगे बढ़ता हूं और उन लोगों के लिए जगह बना रहा हूं, जो वेस्टइंडीज के लिए खेलना चाहते हैं और इस खेल को आगे बढ़ाएंगे, मुझे पता है कि मैं हमेशा हर तरह से समर्थन करूंगा। यह मेरे सपने को जीने के लिए गहरा आभार है कि मैं अब अपना बल्ला ऊपर उठाता हूं वेस्ट इंडीज क्रिकेट को सलाम।''

पोलार्ड वेस्टइंडीज के लिए 15 साल तक खेले। 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले पोलार्ड ने अपने करियर में कुल 224 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वे इस समय भारत में हैं, जहां वह IPL 2022 में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

पोलार्ड ने 24 वनडे मैचों में वेस्टइंडीज की कप्तानी की। इस दौरान 12 मैच जीते और 12 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। टी20 क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 39 मैचों में टीम का नेतृत्व किया। इस दौरान पोलार्ड को 13 मैचों में जीत और 21 मैचों में हार मिली। पांच मुकाबलों में नतीजे नहीं निकले।

पोलार्ड ने वेस्टइंडीज के लिए 123 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 2706 रन और 55 विकेट लिए हैं। वहीं 101 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में पोलार्ड ने 1569 रन, 42 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्हें एक भी टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला।