25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / नवंबर में पाकिस्तान का दौरा करेगा वेस्टइंडीज

नवंबर में पाकिस्तान का दौरा करेगा वेस्टइंडीज

पाकिस्तान को 29 अक्टूबर को लाहौर में एकमात्र ट्वंटी-20 मैच के लिए श्रीलंका की मेजबानी करनी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nikhil Sharma

•

Updated: 13 Sep 2017, 9:51 PM IST

pakistan

लाहौर। पाकिस्तान इस वर्ष नवंबर में तीन मैचों की ट्वंटी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगा। पाकिस्तान में आठ साल बाद फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत हुई है। पाकिस्तान इस समय तीन मैचों की ट्वंटी-20 सीरीज के लिए सात देशों के खिलाडिय़ों से बनी विश्व एकादश टीम की मेजबानी कर रहा है। इसके बाद पाकिस्तान को 29 अक्टूबर को लाहौर में एकमात्र ट्वंटी-20 मैच के लिए श्रीलंका की मेजबानी करनी है। इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम नवंबर में तीन मैचों की ट्वंटी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी। पीसीबी के चेयरमैन नजम सेठी ने कहा, पाकिस्तान इस वर्ष आखिर में तीन मैचों की ट्वंटी- 20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के साथ बातचीत करके इस समझौते को अंतिम रूप से दे दिया गया है और उन्होंने नवंबर में लाहौर में तीन मैचों की ट्वंटी- 20 सीरीज खेलने की पुष्टि की है।
पाक एक-एक खिलाड़ी पर खर्च कर रहा है एक-एक लाख डॉलर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अपने देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी के लिए लाहौर आई विश्व एकादश टीम के खिलाफ तीन ट्वंटी-20 मैचों की सीरीज की मेजबानी पर 25 से 30 लाख डॉलर खर्च कर रहा है। इस राशि का बड़ा हिस्सा विश्व एकादश टीम को लाहौर लाने पर खर्च हुआ है। अभी तक सार्वजनिक रूप से यह नहीं बताया गया है कि खिलाडिय़ों को कितना भुगतान किया जा रहा है। लेकिन समझा जाता है कि हर खिलाड़ी को लगभग एक-एक लाख डालर का भुगतान किया जा रहा है। शेष राशि अन्य प्रबंधनों पर खर्च होनी है। पीसीबी को सीरीज के सुरक्षा प्रबंधों की पूरी लागत को वहन नहीं करना है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) सुरक्षा के लिए करीब 11 लाख डॉलर का खर्चा उठा रहा है। पिछले कई वर्षों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की टूर्नामेंट पाकिस्तान में नहीं हो रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट कौंसिल पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी के लिए प्रयासरत है। परन्तु चुनिंदा टीमों को छोड़ कोई भी टीम वहां खेलने में रुचि नहीं दिखा रही है।