28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WI vs IND T20: क्या पहले टी20 में भी होगी बारिश?, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

WI vs IND T20 pitch and weather report: वेस्टइंडीज और भारत के बीच होने वाले इस टी20 मुक़ाबले को आप डीडी स्पोर्ट्स और फैनकोड ऐप पर लाइव देख सकते हैं। यह मैच भारतीय समयअनुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। इस सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्व नियमित कप्तान रोहित शर्मा कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 29 Jul 2022, 12:01 PM IST

wi_vs_ind_t20.png

वेस्टइंडीज और भारत के बीच पहला टी20 आज।

West Indies vs India 1st T20 Live streaming: वनडे सीरीज के बाद अब भारत और वेस्टइंडीज पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने जा रहे हैं। इस सीरीज का पहला मुक़ाबला आज शाम 8 बजे से त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वनडे सीरीज की तरह क्या इस मैच में भी बारिश मैच का मज़ा खराब करेगी? यह मैच आप कब कहां और कैसे देख सकते हैं। हम आपको इस खबर के माध्यम से इन सभी सवालों का जवाब देंगे।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच कहां खेला जाएगा?
यह मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत-विंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला कब शुरू होगा?
यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे शुरू होगा। इस मैच का टॉस 7.30 पर होगा, वहीं पहली गेंद 8 बजे फेंकी जाएगी।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टी20 मैच की पिच कैसी होगी?
ब्रायन लारा स्टेडियम की पिच हमेशा बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हुए है। कैरीबियन प्रीमियर लीग के दौरान इस मैदान में जमकर रन बरसे हैं। इस पिच का रिकार्ड चेज करते हुए बेहतर रहा है ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

यह भी पढ़ें- नहीं खेलेंगे रविन्द्र जडेजा, वहीं श्रेयस अय्यर की होगी छुट्टी, ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टी20 में मौसम कैसा होगा?
इस मैच में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कम से कम 1 घंटे की बारिश हो सकती है। इस कारण मैच देर से शुरू हो सकता है या फिर ओवर में कटौती की जा सकती है। त्रिनिदाद का तापमान आज 24-31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 किस चैनल पर लाइव टेलीकास्ट होगा?
यह मुकाबला किसी भी प्राइवेट सेटेलाइट चैनल पर टेलीकास्ट नहीं किया जाएगा। इसे आप डीडी स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं।

इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?
इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फनकोड एप पर देखी सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको वेस्टइंडीज बनाम भारत वनडे मैच के लाइव अपडेट्स और मैच से जुड़ी अन्य रोचक खबरें पढ़नी हैं तो फिर आप www.patrika.com के क्रिकेट सेक्शन पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- आज भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, अश्विनी पोनप्पा और सुमित पर होंगी नज़रें

संभावित प्लेइंग 11 -

भारत - रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह।

वेस्टइंडीज - निकोलस पूरन (कप्तान/ विकेट कीपर), ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, ओडियन स्मिथ, जेसन होल्डर, अकील होसेन, रोमारियो शेफर्ड, ओबेद मैककॉय और अल्जारी जोसेफ।