6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब सिक्स लगाने के बाद पिच पर डांस करने लगे थे श्रीसंत

क्रिकेट हमेशा से ही जेंटलमैन गेम कहा जाता रहा है। खेल का परिणाम चाहे जो भी हो, कोई भी टीम जीते या हारे, मैच खत्म हो जाने के बाद विपक्षी खिलाड़ी भी एक दूसरे का सम्मान करना नहीं भूलते। लेकिन कभी-कभी मैच के दौरान ऐसा वाकया भी हो जाता है जिसे कभी भुलाया न जा सके। आइए जानते हैं ऐसे ही एक वाकया के बारे में जब श्रीसंत ने सिक्स मारने के बाद बीच पर ही डांस करना शुरू कर दिया था।
less than 1 minute read
Google source verification
sreesant_six.jpg

बात साल 2006-07 की है जब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर थी। जहां दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जानी थी। सीरीज के पहले ही मैच में भारत के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत और दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज आंद्रे नेल के बीच गहमागहमी हो गई थी। जब श्रीसंत बल्लेबाजी करने उतरे तब आंद्रे नेल ने एक तीखा बाउंसर डाला जो श्रीसंत सिर के पास से गुजरा | इसके बाद नेल ने उनके साथ अभद्रता से बातचीत करते हुए उन्हें सिक्स मारने के लिए उकसाया। श्रीसंत भी पूरे तेवर में आ गए। अगले ही गेंद पर श्रीसंत ने लगभग बीच क्रीज पर आते हुए आंद्रे नेल के सर के ऊपर से जबरदस्त सिक्स लगा कर आंद्रे नेल के घमंड को चकनाचूर किया और इसके बाद श्रीसंत दोनों हाथ उठाकर बीच मैदान में ही डांस करने लगे। आज भी क्रिकेट के गलियारों में इस मोमेंट को सबसे ज्यादा यादगार माना जाता है।