गांगुली से गुस्सा हुए युवी, भज्जी और ज़हीर
जी हां! ये मामला उस वक्त है जब टीम इंडिया की कप्तानी सौरव गांगुली के पास थी। उसी दौरान इन क्रिकेटर्स ने गांगुली के साथ ऐसी शरारत की के गांगुली कप्तानी छोड़ने के लिए राज़ी हो गए। दरअसल हरभजन सिंह, युवराज और जहीर ने साथ मिलकर दादा की खिंचाई करने की प्लानिंग की और इसके लिए फूलप्रूफ प्लान भी बना लिया। युवी के हाथ प्रेस रिलीज का वो पेपर लग गया था, जिसका इस्तेमाल कप्तान और बोर्ड अधिकारी ऑफिशियल स्टेटमेंट के लिए करते हैं। युवी ने उस पेपर पर एक ऐसा बयान टाइप किया जिसमें दादा टीम को क्रिटिसाइज कर रहे हैं। उसमें लिखा था हरभजन, युवराज और जहीर गेम को लेकर सीरियस नहीं है, बहुत पार्टी करते हैं और लड़कियों के साथ घूमते हैं। इतना ही नहीं इस प्रेस रिलीज पर युवराज ने दादा के नकली साइन भी कर दिए थे।