4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस साल Dubai में होगा IPL का 13वां सीजन, जानें UAE शिफ्ट होने की वजह?

भारत में कोरोना वायरस (coronavirus in India ) के कारण IPL का 13वां सीजन UAE में होगा। यहां के तीन स्टेडियम में सभी मैच खेल जाएंगे। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब UAE में IPL के मैच होंगे। इससे पहले भी साल 2014 में लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Chunav ) के दौरान IPLके 20 मैच यूएई में हुए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 6 Aug 2020, 3:27 PM IST

Why IPL Moved to UAE Here Is Reason

जानें, आखिर IPL को UAE क्यों शिफ्ट किया गया?

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आयोजन इस बार UAE में होने जा रहा है। IPL के 13वें सीजन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। दरअसल, भारत ( coronavirus in India ) में जारी कोरोना वायरस संकट और लॉकडाउन (India Lockdown) के कारण IPL को दूसरी जगह शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है। हालांकि, इस बार IPL में बहुत कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। लेकिन, सबके मन में एक बड़ा सवाल है कि आखिर IPL को UAE ही क्यों शिफ्ट किया गया है?

...तो इसलिए UAE में खेला जाएगा IPL?

दरअसल, BCCI ने IPL के लिए 29 मार्च से 24 मई की तारीख तय की थी। लेकिन, COVID-19 और लॉकडाउन ( Lockdown ) के कारण IPL आयोजन को टाल दिया गया है। महामारी को लेकर काफी इंतजार भी किया गया, लेकिन देश में अब तक हालात नहीं सुधरे हैं। हालांकि, बीच में यह चर्चा हो रही थी कि मुंबई ( Mumbai ) और उसके आस-पास के सेंटर्स पर IPL का मुकाबला कराया जाए, लेकिन दर्शक नहीं होंगे। लेकिन, महाराष्ट्र ( coronavirus in Maharashtra ) में कोरोना को लेकर स्थिति बेहद दयनीय है। लिहाजा, इस विचार को आगे नहीं बढ़ाया जा सका। इधर, ICC ने कोरोना महामारी को लेकर T-20 वर्ल्ड कप और एशिया कप ( Asia Cup ) को पहले ही रद्द कर दिया था। लिहाजा, UAE में IPL का रास्ता खुल गया। इतना ही नहीं यह पहला मौका नहीं है, जब UAE में IPL कराया जा रहा है। इससे पहले साल 2014 में भी IPL के कुछ मैच UAE में हुए थे, क्योंकि भारत में लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Chunav ) चल रहे थे। IPL के कुल 20 मैच UAE में खेले गए थे। वहीं, एशिया कप ( Asia Cup ) औऱ टी-20 वर्ल्ड कप रद्द होने से UAE में IPL कराने का रास्ता साफ हो गया है।

तीन स्टेडियम में खेले जाएंगे सभी मैच

इसके अलावा UAE में तीन सेंटर हैं, जो पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इनमें पहला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम ( Dubai International Cricket Stadium ), दुबई, दूसरा शारजाह क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड ( Sharjah Cricket Association Stadium ), शारजाह और तीसरा शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम ( Sheikh Zayed Cricket Stadium ), अबु धाबी शामिल हैं। इन तीनों स्टेडियमों को किराए पर लिया जा रहा है। ये सभी स्टेडियम पूरी सुविधाओं से लैस हैं। यहां ICC एकेडमी ग्राउंड भी ट्रेनिंग के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा UAE में पहले से भी मैच होते रहे हैं। वहीं, UAE पहले भी यहां क्रिकेट मैच को बढ़ावा देने की योजना बनाता रहा है। एशिया कप, शारजाह कप तो यहां होते ही रहते हैं। लिहाजा, माना जा रहा है कि IPL के लिए UAE सबसे सुरक्षित जगह हो सकता है। वहीं, कोरोना वायरस (coronavirus in UAE) की बात करें तो यहां भी महामारी फैला हुआ है। लेकिन, यहां मामला लगातार कम होता जा रहा है। साथ ही भारत के मुकाबले यहां काफी कम केस हैं। वहीं, टूरिस्टों के लिए UAE ने अपनी सीमाएं भी खोल दी है और क्वारंटाइन की जरूरत भी नहीं है। हालांकि, अभी ये तय नहीं हुआ है कि मैच के दौरान दर्शक होंगे या नहीं। इसका फैसला UAE सरकार हालात को देखते हुए लेगी। यहां आपको बता दें कि इस बार IPL 19 सितंबर से शुरू होगा और 8 नवंबर तक चलेगा।