
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय अपने शानदार दौर में है। श्रीलंका फतह के बाद टीम ने ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह से पटखनी देने में कामयाबी पाई है। लेकिन इसके बावजूद चयनकर्ताओं के फैसलों पर सवाल उठाए जा रहे है। दरअसल सवालों के घेरे में चयनकर्ताओं का वो फैसला है, जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले टी-20 सीरीज के लिए टीम का चयन किया है। इस सीरीज के लिए शनिवार देर रात को टीम का ऐलान किया गया। जिसमें 15 सदस्यीय दल का ऐलान किया गया। खास बात यह है कि टीम में 38 वर्षीय आशीष नेहरा को वापस बुलाया गया है।
रैना को न चुनने पर उठाए जा रहे सवाल
सोशल मीडिया पर रैना को न चुने जाने के कारण सवाल उठाए जा रहे हैं। कई क्रिकेट फैंस ने सुरेश रैना को न चुन जाने पर निराशा जताई है। कई लोगों की नजर में रैना को एक मौका मिलना चाहिए था।
टी 20 के मास्टर खिलाड़ी है रैना
सुरेश रैना ने टी -20 में टीम को कई मैच जिताया है। टी 20 में रैना अब तक 65 मैच खेले है। जिसमें 132.96 की स्ट्राइक रेट के साथ 1307 रन बनाए है। इसमें एक शतक और चार फिप्टी भी लगाई है।
लोगों के ये है रिएक्शन
ये है टीम
टीम:
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन , केएल राहुल, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, मनीष पांडे, महेंद्र सिंह धोनी , कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमरा, आशीष नेहरा, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल।
जानें, क्यों रैना को नहीं चुना गया
रैना को न चुने जाने के पीछे उनका मौजूदा फार्म और फिटनेस है। रैना हाल ही में संपन्न हुए दिलीप ट्रॉफी में कुछ खास स्कोर नहीं कर पाए। साथ ही वे फिटनेस टेस्ट में भी फेल हो गए। दिलीप ट्रॉफी के बाद न्यूजीलैंड की टीम के अभ्यास मैच के लिए हुए फिटनेस में सुरेश रैना और अमित मिश्रा फेल हो गए।
Published on:
2 Oct 2017, 12:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.