7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवराज सिंह की मां को ब्‍लैकमेल कर 40 लाख की डिमांड, आरोपी महिला गिरफ्तार

भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की मां शबनम सिंह को धमकी देने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला ने झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए युवराज सिंह की मां से 40 लाख रुपये मांगे थे। पुलिस ने आरोपी महिला को 5 लाख रुपये के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
woman-arrested-for-trying-to-extort-money-form-cricketer-yuvraj-singh-mother-shabnam.jpg

युवराज सिंह की मां को ब्‍लैकमेल कर 40 लाख की डिमांड, आरोपी महिला गिरफ्तार।

भारत के पूर्व स्‍टार क्रिकेटर युवराज सिंह की मां शबनम सिंह को धमकी देने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला ने झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए युवराज सिंह की मां से 40 लाख रुपये मांगे थे। पुलिस टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को पांच लाख रुपये के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले में डीएलएफ फेज-1 थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी महिला का नाम हेमा कौशिक उर्फ डिम्पी है, जिसे युवराज के छोटे भाई जोरावर सिंह के केयरटेकर रखा था, लेकिन 20 दिन बाद ही उसे नौकरी से निकाल दिया गया था।


पुलिस के अनुसार, शबनम सिंह ने अपने बेटे जोरावर सिंह की देखरेख के लिए हेमा कौशिक को केअर टेकर के रूप में काम पर रखा था, लेकिन उसका व्यवहार और हरकतों को देखते हुए कुछ दिन बाद ही उसे काम से हटा दिया गया। काम से हटते ही हेमा ने शबनम सिंह के परिवार और जोरावर सिंह को झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए ब्‍लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने शबनम सिंह से 40 लाख रुपयों की डिमांड भी की।

कई से डिप्रेशन का शिकार है युवराज सिंह का भाई

बताया जा रहा है कि युवराज सिंह का छोटा भाई जोरावर सिंह कई सालों से डिप्रेशन की बीमारी का शिकार है। इसलिए उन्‍होंने हेमा कौशिक को उसकी देखभाल के लिए बतौर केयर टेकर काम पर रखा था। शबनम सिंह ने पुलिस को बताया कि हेमा को काम से इसलिए निकाला, क्‍योंकि वह प्रोफेशनल नहीं थी और जोरावर को अपने जाल में फंसा रही थी।

यह भी पढ़ें : एशियन गेम्‍स में खेलने से इस क्रिकेटर ने किया इंकार, बेटी की खातिर लिया बड़ा फैसला

पुलिस ने 5 लाख रुपये के साथ दबोचा

शबनम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मई 2023 में हेमा ने उन्हें वॉट्सऐप पर मैसेज और कॉल करनी शुरू कर दी। वह उन्‍हें बदनाम करने के लिए झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थी और उसके एवज में 40 लाख रुपय की डिमांड कर रही थी। शबनम ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने जाल बिछाया। मंगलवार को हेमा 5 लाख रुपये लेने पहुंची तो पुलिस ने उसे वहीं रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में जमानत पर छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : भारत-पाक के बीच अहमदाबाद में होने वाले वर्ल्‍ड कप मैच की तारीख बदलेगी

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग