7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशियन गेम्‍स में खेलने से इस क्रिकेटर ने किया इंकार, बेटी की खातिर लिया बड़ा फैसला

Bismah Mahroof : पाकिस्‍तान की महिला क्रिकेट टीम को 18 वर्षीय आयशा नसीम के संन्यास लेने के बाद एक और बड़ा झटका लगा है। अब पाकिस्‍तान की पूर्व कप्तान बिस्माह माहरूफ ने एशियन गेम्‍स के क्रिकेट इवेंट से अपना नाम वापस ले लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 26 Jul 2023, 10:33 AM IST

bismah.jpg

एशियन गेम्‍स में खेलने से इस क्रिकेटर ने किया इंकार, बेटी की खातिर लिया बड़ा फैसला।

Bismah Mahroof : पाकिस्‍तान की महिला क्रिकेट टीम को 18 वर्षीय आयशा नसीम के संन्यास लेने के बाद एक और बड़ा झटका लगा है। अब पाकिस्‍तान की पूर्व कप्तान बिस्माह माहरूफ ने एशियन गेम्‍स के क्रिकेट इवेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। आयशा नसीम ने जहां धर्म के लिए क्रिकेट से संन्‍यास लिया था, वहीं बिस्‍माह माहरूफ बेटी की खातिर एशियाई खेलों से हट गई हैं। इस तरह आगामी खेलों के लिए पाकिस्‍तानी टीम ने अपनी दो शीर्ष खिलाड़ियों को गंवा दिया है।


दरअसल, एशिसन गेम्‍स के आयोजकों ने प्रतिभागी देशों के खिलाड़ियों को अपने बच्चों के साथ यात्रा करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद बिस्माह माहरूफ ने एशियाई खेलों की टीम का हिस्सा बनने से मना कर दिया है।

पीसीबी की महिला क्रिकेट प्रकोष्‍ठ प्रमुख ने की पुष्टि

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के महिला क्रिकेट प्रकोष्ठ की चीफ तानिया मलिक ने बताया कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्‍तानी टीम को एशियाई खेलों के क्रिकेट इवेंट में बिस्माह की सेवाएं नहीं मिलेंगी। तानिया ने कहा कि बिस्माह को टीम में शामिल नहीं किया है। क्योंकि वह नियमों के चलते अपनी बेटी के साथ यात्रा नहीं कर पाएंगी।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान क्रिकेट में फिर हुई मिस्बाह उल हक की एंट्री, पीसीबी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

एक से 14 सितंबर तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज

बता दें कि एशियाई खेलों से पहले पाकिस्तान की महिला टीम एक से 14 सितंबर तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कराची में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और आईसीसी महिला चैंपियनशिप 2022-25 के तहत तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी।

यह भी पढ़ें : भारत-पाक के बीच अहमदाबाद में होने वाले वर्ल्‍ड कप मैच की तारीख बदलेगी