
WPL में आज मुंबई और दिल्ली की भिड़ंत, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
Women's Premier League 2023 : महिला प्रीमियर लीग 2023 का पहला सीजन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे महिला क्रिकेट का रोमांच बढ़ रहा है। आज गुरुवार 9 मार्च को 7वां मुकाबला मेग लैनिंग की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स और हरमनप्रीत के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस दोनों ही टीमें जबरदस्त फॉर्म में चल रही हैं। अब तक दोनों ने न केवल अपने दोनों गेम जीते हैं, बल्कि सभी विभागों में अपने विरोधियों को पछाड़ते हुए बड़ी जीत दर्ज की हैं। न केवल दोनों टीमों के विदेशी खिलाड़ियों ने अपनी काबिलियत साबित की है, बल्कि स्थानीय भारतीय क्रिकेटरों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। आइये मैच से पहले जानते हैं कि दोनों टीमों की प्लेइंग-11 क्या होगी?
बता दें कि मुंबई और दिल्ली दोनों ही टीमों का शीर्ष क्रम अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। अभी तक दोनों में से किसी भी टीम को अपनी बल्लेबाजी की गहराई का परीक्षण नहीं करना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर गेंदबाजी विकल्पों का अच्छी तरह से उपयोग किया गया है। विशेष रूप से मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी और गेंदबाजी विभाग ने जबरदस्त खेल दिखाया है।
टॉस निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका
दिल्ली और मुंबई के बीच यह मुकाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां ओस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ऐसे में टॉस पर काफी कुछ निर्भर करेगा। माना जा रहा है कि पिछले मुकाबलों की तरह ये मैच भी हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद की जा सकती है।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
यास्तिका भाटिया, हेले मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इज़ी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काज़ी, जिंतमणि कलिता और सायका इशाक।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, मरिजैन कप्प, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिस कैपसे, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव और तारा नॉरिस।
Published on:
9 Mar 2023, 11:45 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.