14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Women’s Day Special: WPL ने क्रिकेट में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा दिया, जानें लीग के इतिहास, उपलब्धियां और रिकॉर्ड

वुमेंस प्रीमियर लीग ने महिला क्रिकेट को एक नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की है, जिससे भविष्य में और भी अधिक प्रतिभाशाली महिला क्रिकेटरों के उभरने की संभावना है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Mar 05, 2025

Veda Krishnamurthy rection on WPL 6th Team

महिला प्रीमियर लीग। (Photo - WPL Official Page)

Women Premier league: वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) भारत में महिला क्रिकेट के विकास और लोकप्रियता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया प्रमुख टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट है। WPL का पहला संस्करण 2023 में आयोजित किया गया था, जिसमें पांच फ्रैंचाइज़ी टीम मुंबई इंडियंस (MI), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), दिल्ली कैपिटल्स (DC), गुजरात जायंट्स (GG) और यूपी वॉरियर्ज़ (UPW) ने हिस्सा लिया। इस लीग का उद्देश्य महिला क्रिकेटरों को एक बड़ा मंच प्रदान करना और खेल में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना था।

पहला सीजन मुंबई इंडियंस ने फ़ाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराते हुए अपने नाम किया। वहीं 2024 में खेले गए दूसरे सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब जीता। लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के समान चलती है। प्लेऑफ से पहले डबल राउंड-रॉबिन फेज होता है। सभी टीमें एक दूसरे से दो - दो मुक़ाबले खेलती हैं। अंत तालिका के टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फ़ाइनल में जगह बनाती है। वहीं दूसरे और तीसरे नंबर की टीम क्वालीफायर खेलती है। डबल्यूपीएल जीतने वाली टीम को 6 करोड़ रुपये प्रदान किए जाते हैं। वहीं उपविजेता टीम को 3 करोड़ रुपये मिलते हैं।

डब्ल्यूपीएल के प्रमुख रिकॉर्ड और आंकड़े -
सबसे सफल रन चेज़ -
WPL 2025 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 202 रनों का लक्ष्य 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया था। यह डबल्यूपीएल इतिहास में सबसे बड़ा सफल रन चेज़ है।

एक मैच में सर्वाधिक रन -
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जायंट्स के इस मैच में दोनों टीमों ने मिलकर कुल 403 रन बनाए थे। यह डबल्यूओपीएल के किसी भी मैच में सबसे अधिक है। इससे पहले 2023 में इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच में 391 रन बने थे।

सबसे तेज़ अर्धशतक -
आरसीबी की विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष ने इसी मैच में गुजरात जायंट्स के खिलाफ मात्र 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। यह डबल्यूपीएल में सबसे तेज़ अर्धशतकों में से एक है।

एक मैच में सर्वाधिक छक्के -
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच डबल्यूपीएल 2024 में खेले गए एक मैच में 19 छक्के लगे थे।

सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर -
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की सोफी डिवाइन ने 2023 में गुजरात जायंट्स के खिलाफ 36 गेंदों में 99 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 275.00 का रहा था। यह लीग के इतिहास में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर में से एक है।

एक सीजन में सर्वाधिक रन -
ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए 42.25 की औसत से 676 रन के साथ डब्ल्यूपीएल इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। यह कारनामा उन्होंने पहले सीजन में किया था।

एक सीजन में सर्वाधिक विकेट -
इंग्लैंड की इस्सी वोंग ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए डबल्यूपीएल 2023 में 12 मैचों में 18 विकेट लेकर गेंदबाजी प्रदर्शन का उल्लेखनीय रिकॉर्ड बनाया है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग