हरमनप्रीत की तूफानी पारी-
कप्तान हरमनप्रीत ने पहले 50 रन 33 गेंदों में और अगले 50 रन मात्र 16 गेंदों में ही जड़ डाला। उन्होंने 51 गेंदों पर अपनी इस तूफानी पारी के दौरान सात चौके और आठ छक्के उड़ाए। हरमनप्रीत का यह पहला टी-20 शतक है। हरमनप्रीत T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जमाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। उनके अलावा रॉड्रिगेज ने 45 गेंदों पर सात चौके लगाए। रॉड्रिगेज का यह चौथा अर्धशतक है। तानिया भाटिया ने नौ, स्मृति मंधाना ने दो, डायलन हेमलता ने 15 और वेदा कृष्णामूर्ति ने नाबाद दो रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की ओर से लीह ताहुहु ने दो और जैस वाटकिन, लीह कास्पेरेक तथा सोफी डेवाइन ने एक-एक विकेट चटकाए।