30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हीथर नाइट के रनआउट होने पर छिड़ा विवाद, जानिए क्या कहता है आईसीसी का नियम

भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को दूसरे वनडे मैच में 8 रन से हरा दिया, लेकिन हीथर नाइट के रनआउट होने पर विवाद खड़ा हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 12 Jul 2021, 8:28 PM IST

heather_knight.jpg

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को दूसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को 8 रनों से हराया। लेकिन इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट के रनआउट होने पर विवाद छिड़ गया है। इस मैच में एक समय इंग्लैंड की टीम ने 13.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 106 रन बना लिए थे। टैमी ब्यूमाउंट और कप्तान हीथर नाइट जबर्दस्त बल्लेबाजी कर रही थीं और ऐसा लगा रहा था कि इंग्लैंड की टीम आसानी से यह मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना लेगी। इसके बाद दो गेंदों पर ब्यूमाउंट और हीथर आउट हो गई और मैच का पूरा पासा ही पलट गया।

यह खबर भी पढ़ें:—भुवनेश्वर और चहल पर भारी पड़े पृथ्वी शॉ, जमकर लगाए चौके और छक्के, वीडियो वायरल

हीथर के रनआउट होने पर छिड़ा विवाद
ब्यूमाउंट के दीप्ती शर्मा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया और फिर हीथर रनआउट हुईं। अब हीथर के रनआउट पर विवाद छिड़ गया है। दरअसल, कुछ लोगों का मानना है कि हीथर को आउट नहीं दिया जाना चाहिए था, क्योंकि फील्डिंग ऑब्सट्रक्शन का मामला था। हीथर जब रनआउट हुईं तो उनके और विकेट के बीच में दीप्ती आ गई थीं। हालांकि इस दौरान दीप्ती जानबूझकर सामने नहीं आई थीं, लेकिन उनके बीच में होने से हीथर का रनआउट होना टीम इंडिया के लिए आसान हो गया। हीथर उस समय 30 रनों पर खेल रही थीं। उनके आउट होते ही इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई ओर भारतीय स्पिनरों ने टीम इंडिया को जीत दिलाई। पूनम यादव ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि दीप्ती शर्मा ने चार ओवर में 18 रन देकर एक विकेट लिया।

यह खबर भी पढ़ें:—कोहली की कप्तानी पर बोले सुरेश रैना: उन्होंने तो अब तक IPL भी नहीं जीता

ये हैं आईसीसी के नियम
आईसीसी के नियम 41.5 के मुताबिक अगर कोई फील्डर जानबूझकर बल्लेबाज का रास्ता रोकने की कोशिश करता है/करती है, तो यह फील्ड ऑब्स्ट्रक्शन के अंदर आएगा और अंपायर इस पर आखिरी फैसला लेंगे कि फील्डर ने ऐसा जानबूझकर किया या फिर अंजाने में हुआ। अगर अनजाने में किया को बल्लेबाज अंपायर से अपील कर सकता है।