Women's U19 T20 World Cup 2023 : भारतीय टीम ने बुधवार को महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप के ग्रुप मुकाबले में स्कॉटलैंड को 83 रनों से हराकर सुपर सिक्स में स्थान पक्का कर लिया है। मन्नत कश्यप, सोनम यादव और अर्चना की स्पिन तिकड़ी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की स्टार ओपनर कप्तान शेफाली वर्मा महज एक रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद गोंगाडी त्रिशा ने 51 गेंदों पर 57 और श्वेता सहरावत ने 10 गेंदों पर 31 रनों की नाबाद पारी बदौलत भारत ने स्कॉटलैंड को 150 रन का लक्ष्य दिया।